PM मोदी ने पुतिन से कहा- आज का युग युद्ध का नहीं, पुतिन बोले हम भी चाहते हैं ये खत्म हो

उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO की मीटिंग से इतर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 50 मिनट बातचीत हुई।

समरकंद, 16 सितंबरः उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज शंघाई सहयोग संगठन की बैठक हो रही है, जिसमें शिरकत करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीती रात समरकंद पहुंचे। इस अवसर पर SCO की बैठक से अलग शुक्रवार को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच करीब 50 मिनट बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

जल्द जंग खत्म करना चाहता है रूस- पुतिन

जल्द जंग खत्म करना चाहता है रूस- पुतिन

इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उनका देश भी यूक्रेन के खिलाफ जंग को जल्द खत्म करना चाहता है। पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, 'मैं यूक्रेन से जंग पर आपकी स्थिति और आपकी चिंताओं को जानता हूं। हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो। हम आपको वहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी देते रहेंगे।' राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत की तरफ से की गई फर्टिलाइजर की मांग को हम पूरा करेंगे। इसके साथ ही पुतिन ने ऊर्जा के क्षेत्र में भी मदद पहुंचाने का भरोसा जताया।

फ्री टूरिज्म पर भी विचार करे भारत-रूस

फ्री टूरिज्म पर भी विचार करे भारत-रूस

पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि भारत-रूस को वीजा फ्री टूरिज्म पर विचार करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, 'आज भी दुनिया और खासकर विकासशील देशों के सामने फूड सिक्योरिटी, फ्यूल सिक्योरिटी और उर्वरक जैसी बड़ी समस्याएं हैं। हमें इनके लिए रास्ते निकालने होंगे। आपको भी इन्हें लेकर पहल करनी होगी।' मोदी ने कहा- मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि संकट के काल में शुरू में जब हमारे हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे। आपकी और यूक्रेन की मदद से हम उन्हें निकाल पाए।

पीएम मोदी ने कहा, आज का युग युद्ध का नहीं

पीएम मोदी ने कहा, आज का युग युद्ध का नहीं

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि आज का युग जंग का नहीं है। हमने फोन पर कई बार इस बारे में बात भी की है कि लोकतंत्र कूटनीति और संवाद से चलता है। पीएम मोदी ने कहा कि रूस और भारत पिछले कई दशकों से हर पल एक-दूसरे के साथ रहे हैं। आज एससीओ समिट में भी आपने भारत के लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

कई देशों के नेताओं संग की द्विपक्षीय बातचीत

कई देशों के नेताओं संग की द्विपक्षीय बातचीत

इन मुलाकातों से पहले PM मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की मीटिंग में शामिल हुए। इसमें एससीओ में सुधार और विस्तार, रीजनल सिक्योरिटी, सहयोग, कनेक्टिविटी मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इसके बाद मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+