SCO Meet 2023: बिलावल भुट्टो के सामने जयशंकर ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, आतंकवाद पर कड़ाई से की बात

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, कि बिलावल भुट्टो भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं, लेकिन भारतीय सूत्रों ने किसी भी तरह के द्विपक्षीय बैठक की संभावनाओं से इनकार कर दिया है

SCO foreign ministers meet

SCO Meet 2023: भारत के गोवा में आज से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों के बैठक का आज दूसरा दिन है, जिसमें एससीओ देशों के तमाम विदेश मंत्री भाग ले रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए अपनी पहली भारत यात्रा के तहत कल गोवा पहुंचे थे।

कराची से भारत के लिए रवाना होते समय बिलावल ने ट्वीट कर एससीओ के चार्टर के प्रति पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा था, कि "मेरी (भारत की) यात्रा दर्शाती है कि पाकिस्तान एससीओ को कितना महत्व देता है और एससीओ की सदस्यता को कितनी गंभीरता से लेता है।" विदेश मंत्री बिलावल ने कहा, कि वह उन देशों के साथ द्विपक्षीय रूप से जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा हैं।

कौन कौन हैं एससीओ देश?

Recommended Video

    India ने Pakistan को भेजा न्योता, SCO Meet के लिए Bilawal Bhutto को Goa बुलाया | वनइंडिया हिंदी

    भारत और पाकिस्तान के अलावा, एससीओ के अन्य सदस्य देश चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। इन आठ सदस्य देशों में वैश्विक जनसंख्या का लगभग 42 प्रतिशत और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 25 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें चार पर्यवेक्षक राज्य - अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया - और छह संवाद सहयोगी - अर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की भी शामिल हैं।

    LIVE Feed
    May 05, 2023, 1:10 PM IST

    ईरान-बेलारूस का समर्थन

    एस जयशंकर ने कहा कि पूर्ण सदस्य राज्यों के रूप में ईरान और बेलारूस की SCO में एंट्री और इस ग्रुप की तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में अंग्रेजी को शामिल किए जाने का प्रयास हो रहा है जो कि बेहतर है।
    May 05, 2023, 12:57 PM IST

    आतंकवाद पर बिलबिलाए बिलावल

    विदेश मंत्रियों की परिषद को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सदस्य देशों से आग्रह किया, कि वे "आतंकवाद का इस्तेमाल डिप्लोमेटिक अंक बनाने के लिए ना करें।"
    May 05, 2023, 12:55 PM IST

    बिना नाम लिए पाकिस्तान को घेरा

    बैठक के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सीमा पार से आतंकवाद का मुद्दा उठाकर सीधे तौर पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया और सदस्य देशों से कहा, कि 'सीमा पार से आतंकी घटनाएं निश्चित तौर पर बंद होनी चाहिए।'
    May 05, 2023, 11:45 AM IST

    अंग्रेजी बने तीसरी आधिकारिक भाषा

    जयशंकर ने इंग्लिश को SCO की तीसरी आधिकारिक भाषा बनाने की भारत की मांग को दोहराया है। उन्होंने कहा कि कई राष्ट्र जो SCO में पूर्ण सदस्य या डायलॉग पार्टनर के रूप में शामिल होंगे, वे दो आधिकारिक भाषाओं रूसी और चीनी की तुलना में अंग्रेजी से अधिक परिचित हैं।
    May 05, 2023, 11:06 AM IST

    वैश्विक व्यवस्था हो रही प्रभावित

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनियाभर में एक साथ कई चीजें हो रही हैं जो वैश्विक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हैं। इन वजहों से वैश्विक व्यवस्था में खाद्य, भोजन और उर्जा की सप्लाई में बाधा पहुंच रही है। इस पर काम करने की जरूरत है।
    May 05, 2023, 11:00 AM IST

    हर हाल में रोकना होगा आतंकवाद

    विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक शुरू हो गई है। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने बिलावल भुट्टो की मौजूदगी में आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हर हाल में रोकना होगा। किसी भी कीमत पर इससे समझौता नहीं किया जा सकता। टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने की जरूरत पर भी सभी ध्यान देना होगा।
    May 05, 2023, 10:55 AM IST

    बिलावल से मिले जयशंकर

    शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान आज सुबह भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पहली बार आमने-सामने एक साथ आएं हैं और उन्होंने एक साथ फोटो खिंचवाई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में गोवा में अपने पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी का स्वागत किया है। विजुअल्स ने तस्वीरों के लिए दोनों के सामने हाथ जोड़कर विदेश मंत्री के पारंपरिक अभिवादन को दिखाया गया और एस जयशंकर ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने की तरफ इशारा करते हुए दिखे।
    May 05, 2023, 10:16 AM IST

    रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, "दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर विश्वास आधारित बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान किया गया है। जिसमें भविष्य में होने वाली बैठकों को लेकर चार्ट तैयार करने के अलावा वैश्विक और क्षेत्रीय एजेंडों पर आधिरित समसामयिक मुद्दों पर बातचीत हुई है"। मंत्रालय ने आगे कहा, कि "मंत्रियों ने हमारे देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की गतिशीलता की प्रशंसा की।”
    May 05, 2023, 10:13 AM IST

    पूर्व राजदूत गौतम मुखोपाध्याय ने बताया, कि "भारत एससीओ मंच का इस्तेमाल अपनी क्षेत्रीय और वैश्विक ताकत को दिखाने के लिए करेगा, ना कि जैसा पाकिस्तान सोचता है, कि ये सिर्फ मध्य एशिया तक ही सीमित रहेगा।" उन्होंने कहा, कि अफगानिस्तान पर चर्चा, भारत के लिए क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका पर फिर से जोर देने का एक महत्वपूर्ण तरीका होगा।
    May 05, 2023, 9:48 AM IST

    1996 में अपनी स्थापना के बाद से, एससीओ सबसे बड़े क्षेत्रीय संगठनों में से एक के रूप में विकसित, विस्तारित और उभरा है। एससीओ के सदस्य देशों की वैश्विक जीडीपी में करीब 30 फीसदी और दुनिया की 40 फीसदी आबादी रहती है।
    May 05, 2023, 7:56 AM IST

    अपने चीनी समकक्ष किन गैंग के साथ अपनी दूसरी द्विपक्षीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को भारत की स्थिति को दोहराते हुए कहा, कि एलएसी पर स्थिति पूरी तरह से हल होने के बाद ही संबंध सामान्य हो पाएंगे।
    May 05, 2023, 7:54 AM IST

    भारत ने की द्विपक्षीय बैठकें

    विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने गुरुवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर चीन, रूस और उज्बेकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को गोवा में हो रही है। भारत ने शुक्रवार को होने वाली मुख्य बैठक से पहले गुरुवार शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मेजबानी की। जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गोवा में एससीओ की बैठक के मौके पर द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, वैश्विक और बहुपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।
    May 05, 2023, 7:53 AM IST

    इंडिया टुडे टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है, कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और बिलावल भुट्टो जरदारी ने शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन गुरुवार शाम को भारत के विदेश मंत्री द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान हाथ मिलाया और अभिवादन का आदान-प्रदान किया।
    May 04, 2023, 6:44 PM IST

    चीनी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, सीमा विवाद पर चर्चा

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गोवा में आयोजित होने वाली एससीओ की मीटिंग से पहले चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री किन गैंग से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि किन गैंग के साथ उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर भी बातचीत की है, और सीमा से जुड़े इलाकों में शांति की बहाली पर चर्चा की गई है।
    May 04, 2023, 4:15 PM IST

    चीनी विदेश मंत्री पहुंचे गोवा

    चीन के विदेश मंत्री किन गैंग भी एससीओ सम्मेलन में शिरकत करने के लिए गोवा पहुंच गये हैं।
    May 04, 2023, 4:10 PM IST

    गोवा आकर बहुत खुश हूं- बिलावल

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है, कि वो एससीएस सम्मेलन के लिए गोवा पहुंचकर बहुत खुश हैं।
    May 04, 2023, 4:03 PM IST

    भारत में आज से शुरू हुए एससीओ की बैठक पर शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा है, कि "भारत में विदेश मंत्रियों की बैठक की एससीओ परिषद में भाग लेने का पाकिस्तान का फैसला, एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता के अपने साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी संपर्क, व्‍यापार और पारस्‍परिक रूप से लाभप्रद सहयोग पर आधारित समझ-बूझ के पक्ष में हैं"।
    May 04, 2023, 2:59 PM IST

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ सम्मेलन के लिए गोवा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे
    May 04, 2023, 2:17 PM IST

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गोवा पहुंचे।
    May 04, 2023, 2:14 PM IST

    एससीओए की बैठक में राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार के निपटान पर प्रस्ताव दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इसपर फैसला नहीं हुआ है।
    May 04, 2023, 2:13 PM IST

    भारत ने अंग्रेजी को शंघाई सहयोग संगठन की कामकाजी भाषा के रूप में अपनाने पर जोर दिया है
    May 04, 2023, 12:31 PM IST

    विदेश मंत्रालय के सचिव ईआर दम्मू रवि का कहना है कि विदेश मंत्रियों के मुख्य फोकस में उस निर्णय की स्थिति शामिल है जिसे जुलाई में शिखर सम्मेलन में अनुमोदित किया जाएगा और बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति, और ईरान और बेलारूस को समूह के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार करने की प्रगति शामिल है।
    May 04, 2023, 12:31 PM IST

    एससीओ महासचिव झांग मिंग आज ईएएम डॉ. एस जयशंकर के साथ अपनी बैठक के दौरान एससीओ को मजबूत करने में भारत की भूमिका के बारे में बहुत सकारात्मक थे: सूत्र
    May 04, 2023, 12:27 PM IST

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं, जानिए उनके खानदान का भारत से कैसा रहा है रिश्ता?
    May 04, 2023, 12:26 PM IST

    भारत के लिए निकले बिलावल भुट्टो

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत रवाना हो गये हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+