फिर दुनिया को मुश्किल में डाल रहा चीन? प्लास्टिक की चट्टानें मिलने से वैज्ञानिक परेशान
चीन में वैज्ञानिकों को प्लास्टिक से बनी चट्टानें मिलीं। अगर इसका इस्तेमाल जल्द नहीं रुका तो पूरी दुनिया पर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

चीन ने पूरी दुनिया को फिर से टेंशन दे दी है। वहां पर हाल ही में शोधकर्ताओं को एक अजीबोगरीब तरह की चट्टान मिली, जब उन्होंने उसकी जांच की तो पता चला कि वो चट्टान प्लास्टिक से बनी थी। जिस पर वैज्ञानिक चिंता जाहिर कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिक चीन के हेची शहर में रिसर्च कर रहे थे। वहां पर उन्होंने कुछ अलग तरह की चट्टानें देखीं। वैसे तो चट्टानें पत्थर की बनी होती हैं, लेकिन विस्तार से जांच करने पर पता चला कि उसमें प्लास्टिक की परत थी।
वैसे प्लास्टिक को लेकर चिंताएं बहुत पुरानी हैं। ये पृ्थ्वी पर पाया जाने वाला ऐसा पदार्थ है, जो लाखों साल तक नष्ट नहीं होता। आमतौर पर लोहे, स्टील आदि को मिट्टी में दबाएंगे, तो बर्बाद हो जाएगा, लेकिन प्लास्टिक वैसा का वैसा ही बना रहता है।
मामले में सिंघुआ यूनिवर्सिटी में मिट्टी और भूजल विज्ञानी डेयी होउ ने बताया कि हम नए जियोलॉजिकल रिकॉर्ड बना रहे। हमें जो चट्टानें मिली हैं, उसमें प्लास्टिक की परत थी। खास बात ये है कि चट्टान और प्लास्टिक के बीच केमिकल बॉन्ड भी मौजूद था।
जांच में पता चला कि चट्टानें समुद्र में तैरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण की भरमार से बनी हैं। साथ ही ये प्लास्टिक क्रीक और उसके आसपास जमा कचरे से आया है। इनमें पॉलीप्रोपाइलीन फिल्में शामिल हैं, जिनका उपयोग प्लास्टिक की थैलियों को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा किसान फसलों को ढकने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
एक-दूसरे से जुड़े थे अणु
आगे की जांच में पता चाल कि प्लास्टिक की परत के निचले हिस्से में कार्बन के अणु मौजूद थे। वो चट्टानों के अंदर मौजूद सिलिकॉन से ऑक्सीजन अणुओं की मदद से जुड़े हुए थे। हालांकि इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ये जीवाणुओं की वजह से हुआ, जबकि कुछ इसके पीछे सूरज की किरणों को मान रहे। फिलहाल वजह चाहे जो भी हो, अगर प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं रुका, तो भविष्य में पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications