हिंद महासागर में मिली इंसानों जैसी दिखाने वाली विचित्र मछली, दुर्लभ जीव को देख दुनिया हैरान
जमीन पर रहने वाले ज्यादातर जीवों के बारे में इंसानों ने पता लगा लिया है, लेकिन समुद्र के अंदर के रहस्य वैसे के वैसे बरकरार हैं। कुछ ऐसे रहस्य जब बाहर आते हैं, तो वो कौतूहल का विषय बन जाते हैं।
Bizarre fish in indian ocean: महासागर अनंत है और समुद्र के पेट में रहस्यों का एक पूरा संसार मौजूद है। महासागर से निकलने वाले कुछ जीव ऐसे होते हैं, जो पूरी दुनिया के लिए कौतूहल का विषय बन जाते हैं और हिंद महासागर में भी एक ऐसी मछली खोजी गई है, जिसका मुंह इंसानों जैसा है। ये विचित्र मछली रातों रात पूरी दुनिया के लिए कौतूहल का विषय बन गई है।

महासागर में मिली विचित्र मछली
हाल ही में म्यूजियम विक्टोरिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में एक विचित्र और दुर्लभ मछली की खोज की है। वैज्ञानिकों ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक, हिंद महासागर में प्राचीन जलमग्न ज्वालामुखियों के पास पाए जाने वाले विचित्र समुद्री जीवों का खुलासा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के कोकोस आइलैंड्स मरीन पार्क में समुद्र तल का विस्तार से मानचित्रण करने के बाद वैज्ञानिकों ने विशाल सपाट-चोटी वाले समुद्री पहाड़ों की खोज की है, जो समय के साथ ज्वालामुखीय शंकुओं, घाटियों और लकीरों से घिरे हुए थे। रिसर्च के बाद इस समुद्री जीव ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है।
मछली देख वैज्ञानिक हैरान
वैज्ञानिकों का कहना है कि, पैनकेक समुद्री अर्चिन, बिना आंखों वाली ईल और चमगादड़ जैसी मछलियां हिंद महासागर की गहराई में रहने वाले कुछ "आश्चर्यजनक" जीवों में से एक है और इसका मिलना हैरान करने वाला है। संस्थान के एक बयान में कहा गया है कि, ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी CSIRO ने भी हिंद महासागर क्षेत्रों में पहले अज्ञात गहरे समुद्र के जीवन का सर्वेक्षण किया है। इस अभियान के दौरान पानी के नीचे के वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है और इस दौरान इस दुर्लभ मछली के बारे में पता चला रहा है, जिसके नमूने सतह से पांच किलोमीटर नीचे गहराई से एकत्र किए गए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस मछली की खोज सबसे आकर्षक खोजों में से एक है। शोधकर्ताओं ने कहा कि, इस मछली की आंखें खराब रूप से विकसित होती हैं और ये मछली जवान रहने के लिए बच्चों को जन्म देती है।

मछलियों की अजीब प्रजातियां
जमीन पर रहने वाले ज्यादातर जीवों के बारे में इंसानों ने पता लगा लिया है, लेकिन समुद्र के अंदर के रहस्य वैसे के वैसे बरकरार हैं। कई बार वहां से कुछ ऐसे जीव निकलकर सामने आते हैं, जिनको पहले किसी ने नहीं देखा। कुछ की संरचना भी एकदम दानवों की तरह होती है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसको देखकर लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मछली को सांप की तरह देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में एक समुद्री जीव है, जो आराम से तैर रहा। वो देखने में काफी ज्यादा डरावना है। उसकी बनावट लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही, क्योंकि उसका आधा शरीर मछली की तरह, जबकि आधा सांप जैसा है। उसके कुछ हिस्से समुद्री डायनासोर से मिल रहे।
शार्क की है पुरानी प्रजाति
वैसे ये वीडियो कुछ सालों पुराना है, लेकिन फिर तेजी से वायरल हो रहा। कुछ वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान शार्क की पुरानी प्रजाति से कर दी और बता दिया कि ये 8 करोड़ साल से पृथ्वी पर है। ऐसे में लोग और ज्यादा घबरा गए। उनके मन में बस यही सवाल उठ रहा कि आखिर कोई जीव इतना ज्यादा कैसे जी सकता है। इस रहस्यमयी जीव के बारे में जीव वैज्ञानिकों ने कहा कि ये शार्क की एक प्रजाति 'फ्रिल्ड शार्क' है, जो पृथ्वी पर करोड़ों साल से है। ऐसे में इसे दानव या एलियंस ना समझें। इसके पूंछ की बनावट सांपों जैसी है, लेकिन ये उसे तैरने में मदद करती है। बाकी ज्यादातर हिस्सा शार्क की तरह है, ऐसे में ये आसानी से अपने शिकार को खत्म कर देती है।

कहां का है वीडियो?
वैसे ये वीडियो 2007 का है, जो अब फिर से वायरल हो रहा। उस वक्त इसे जापान के अवॉशिमा मरीन पार्क में देखा गया था। वहीं वैज्ञानिकों ने साफ किया कि ये प्रजाति डायनासोर काल यानी 8 करोड़ साल से पृथ्वी पर है, वीडियो में दिख रही मछली नहीं। आमतौर पर इनकी उम्र 25 साल के आसपास होती है, लेकिन इतना ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी ये विलुप्त नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications