2022 वैज्ञानिकों के लिए रहा काफी खास, कर डाली 200 से ज्यादा नए ग्रहों की खोज

इंसानों ने पिछले कुछ दशकों में विज्ञान के क्षेत्र में काफी ज्यादा तरक्की की है। इस वजह से स्पेस सेक्टर में भी सभी देश लगातार तरक्की करते गए। कई ग्रहों पर तो जीवन की खोज भी शुरू हो गई है। साल 2022 दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए और भी खास रहा, जहां सैकड़ों ऐसे ग्रहों की तलाश हुई, जो हमारे लिए एकदम नए हैं। उनमें से कुछ पर तो जीवन की भी संभावना नजर आ रही।

5235 से ज्यादा ग्रह
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में वैज्ञानिकों ने 200 से ज्यादा ग्रहों को खोजा, जिसमें से कई का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप गहन अध्ययन भी कर रहा। साल 2021 के अंत तक हमारे सौर मंडल से बाहर एक्सोप्लैनेट कैटलॉग में 5,000 से कम ग्रह थे, लेकिन अब इनकी संख्या 5235 हो गई है। इसमें से काफी ग्रह ऐसे हैं, जो अपनी बनावट से वैज्ञानिकों को हैरान कर रहे। उनके अध्ययन से अंतरिक्ष के बहुत सारे राज खुलेंगे।

दो एक्सोप्लैनेट भी खोजे
खगोलविदों के मुताबिक 2022 में खोजा जाने वाला नवीनतम ग्रह एचडी 109833 बी है, जो एक नेपच्यून जैसा एक्सोप्लैनेट है। ये G-टाइप स्टार की परिक्रमा करता है। नासा के मुताबिक इसका द्रव्यमान 8.69 पृथ्वी के बराबर है और इसे अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करने में 9.2 दिन लगते हैं। इसके अलावा खगोलविदों ने एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करते हुए दो एक्सोप्लैनेट भी खोजे, ये अपने आप में अनोखे हैं। ये अन्य एक्सोप्लैनेट से पूरी तरह अलग हैं।

2023 भी रहेगा खास
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्ष में काफी अच्छी तरह काम कर रहा है, ऐसे में खगोलविदों को उम्मीद है कि साल 2023 उनके लिए काफी अच्छा जाएगा। इस साल अन्य ग्रहों की भी खोज हो सकती है। वहीं नासा का मंगल और चंद्रमा पर मिशन जारी है। वहां पर भी इंसानी बस्तियां बसाने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications