खाशोगी मर्डर पर बढ़ते दबाव के बीच ही यूएई के दौर पर अबु धाबी पहुंचे सऊदी अरब के राजकुमार
अंकारा। सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान जर्नलिस्ट जमाल खाशोगी की हत्या के बाद पैदा संकट के बीच ही अपनी पहली विदेश यात्रा पर यूएई पहुंचे हैं। गुरुवार को राजकुमार ने अपने पहले क्षेत्रीय दौरे की शुरुआत सऊदी अरब के साथ की है। खाशोगी के मर्डर ने सऊदी अरब को एक नए संकट की तरफ धकेल दिया है। जहां टर्की लगातार यह कहता आ रहा है कि खाशोगी की हत्या को बेहद क्रूरता के साथ अंजाम दिया गया है तो वही अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसियों का कहना है कि राजकुमार के आदेश के बाद खाशोगी की हत्या को अंजाम दिया गया है।

सीआईए बोली राजकुमार के आदेश पर हुई हत्या
राजकुमार मोहम्मद अपने पिता सुल्तान सलमान के अनुरोध पर कुछ देशों देशों का दौरा करेंगे। सऊदी अरब की आधिकारिक न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बारे में बताया गया है। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया है कि राजकुमार किन देशों के दौरे पर जाएंगे। गुरुवार को अबु धाबी पहुंचने पर यहां के राजकुमार, प्रिंस मोहम्मद बिन जायद ने सऊदी के राजकुमार मोहम्मद का स्वागत किया। अबु धाबी यूएई दौरे पर राजकुमार मोहम्मद का पहला पड़ाव है। यमन में सऊदी अरब की तरफ से गठबंधन सेनाओं की तरफ से जंग जारी है और यूएई इस गठबंधन सेना का अहम हिस्सा है। बताया जा रहा है कि राजकुमार सुल्तान मंगलवार को ट्यूनीशिया भी जाएंगे।
सऊदी के राजकुमार का यह क्षेत्रीय दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अगले हफ्ते अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। राजकुमार मोहम्मद भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। सऊदी अरब के राजकुमार पर खाशोगी की हत्या के बाद से अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) ने कहा है कि राजकुमार की ओर से ही खाशोगी की हत्या का आदेश दिया गया था। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीआईए की इस थ्योरी को सिरे से नकार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications