जर्नलिस्ट जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी अरब की कोर्ट ने पांच लोगों को दी मौत की सजा
लंदन। सऊदी अरब की एक कोर्ट ने जर्नलिस्ट जमाल खशोगी की हत्या में पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई है। वहीं, तीन लोगों को 24 साल तक की जेल की सजा दी गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है। खशोगी की हत्या को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक कोई नहीं जानता है कि उन्हें कांसुलेट में किसने मारा था।

डॉक्यूमेंट्री में एमबीएस ने कहा, 'मैंने मारा'
यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात के विश्वसनीय सुबूत मिले हैं कि खाशोगी की हत्या में सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान यानी एमबीएस शामिल थे। यूएन ने इसके साथ ही राजकुमार की जांच करने की बात भी पुरजोर तरीके से कही है। इससे पहले अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईआई की ओर से इस तरह का दावा किया गया था। कुछ माह पहले पीबीएस पर टेलीकॉस्ट हुई एक डॉक्यूमेंट्री में एमबीएस ने जर्नलिस्ट जमाल खाशोगी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। एमबीएस ने इस डॉक्यूमेंट्री में कहा था कि है कि जो कुछ भी खाशोगी के साथ हुआ वह सब उनकी निगरानी में हुआ था। सऊदी मूल के खाशोगी वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार थे और पिछले वर्ष अक्टूबर में टर्की के इस्तानबुल स्थित सऊदी कांसुलेट में उनकी हत्या कर दी गई थी। अमेरिका की इंटेलीजेंस एजेंसी और टर्की शुरुआत से ही एमबीएस का इसके लिए जिम्मेदार मानती आ रही हैं। हालांकि बाद में सऊदी अरब की ओर से इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications