IPL में भारी भरकम निवेश करेगा सऊदी अरब, क्राउन पिंस ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में दिखाई दिलचस्पी
सऊदी अरब कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक महत्वपूर्ण वित्तीय हिस्सेदारी हासिल करने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान IPL में हिस्सेदारी चाहते है और वह इसमें भारी निवेश करना चाहते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद के सलाहकार 30 बिलियन डॉलर की वैल्यू पर IPL को एक होल्डिंग कंपनी में तब्दील करना चाहते है। इस बारे में बिन सलमान के सलाहकारों ने भारत सरकार के कुछ अधिकारियों से बात भी की है।

इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया भर में सबसे बड़ी खेल फ्रेंचाइजी लीगों में से एक माना जाता है क्योंकि इसने हाल के दिनों में बड़ी संख्या में कमाई की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सितंबर में जी-20 सम्मेलन के दौरान भारत का दौरा किया था तब इस बारे में बातचीत हुई थी। इस दौरान क्राउन प्रिंस के सलाहकारों ने भारत सरकार के कुछ अधिकारियों से बात की।
रिपोर्ट के मुताबिक क्राउन प्रिंस सलमान IPL में 5 बिलियन डॉलर का निवेश कर इस लीग को डोमेस्टिक की जगह ग्लोबल बनाना चाहते हैं।ब्लूमबर्ग के अनुसार यदि यह पास हो जाता है तो सऊदी अरब अरबों डॉलर की हिस्सेदारी ले सकता है।
माना जा रहा है कि यदि BCCI इसके लिए सहमत हो जाती है तो सऊदी अरब का अकूत पैसा इस सौदे को आगे बढ़ाने का माध्यम बन सकता है। हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है इसलिए आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
आपको बता दें कि IPL के पास पहले से ही प्रायोजकों का बहुत बड़ा समूह जुड़ा है। इसमें अरामको और सऊदी पर्यटन प्राधिकरण भी शामिल है।
दुनिया भर में खेल फ्रेंचाइजी के मूल्यांकन में विशेषज्ञता रखने वाले एक प्रसिद्ध वैश्विक निवेश बैंक, हुलिहान लोकी ने अनुमान लगाया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का उद्यम मूल्य लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये है, जो 15.4 बिलियन डॉलर के बराबर है।
IPL 2008 में शुरू हुआ और पूरी दुनिया में तुरंत हिट हो गया। यह अपनी शुरुआत के साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट बन गया। 15 साल पहले अपने उद्घाटन संस्करण के बाद से ही IPL दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों और कोचों को भारत की ओर आकर्षित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications