Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saudi Arabia Bus Accident Death List: मदीना जा रहे 42 भारतीयों की मौत, LIST में कितने बच्चे-महिलाएं?

Saudi Arabia Bus Accident Death List: सऊदी अरब के मदीना के पास एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना में उमरा के लिए जा रहे लोगों से भरी बस डीजल टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 42 भारतीय मुस्लिमों की मौत हो गई। ज्यादातर मृतक तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले थे, जो मक्का से मदीना लौट रहे थे।

आग की लपटों में जलकर राख हो गए ये यात्री - परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने शोक जताया। आइए जानते हैं पूरी डिटेल - हादसे का विवरण, मृतकों की लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर...

Saudi Arabia Umrah Bus Accident Death List Name

Saudi Arabia Bus Accident Reason: मक्का से मदीना जाते वक्त टक्कर

सोमवार (17 नवंबर 2025) को देर रात भारतीय समयानुसार करीब 1:30 बजे मुफरीहात इलाके में ये दर्दनाक हादसा हुआ। मक्का से उमराह के धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर मदीना जा रही बस में 45 यात्री सवार थे। ज्यादातर सो रहे थे जब बस डीजल टैंकर से जोरदार टक्कर खाई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में आग लग गई और यात्री बच नहीं पाए। सऊदी मीडिया के मुताबिक, 42 भारतीयों की मौत हो गई - 20 महिलाएं, 11 बच्चे और बाकी पुरुष।

एकमात्र बचे यात्री मोहम्मद अब्दुल शोएब का इलाज चल रहा है। ये ग्रुप 23 नवंबर को हैदराबाद लौटने वाला था। तेलंगाना सरकार ने एमईए से संपर्क कर शवों को भारत लाने की मांग की। हैदराबाद में यात्रा एजेंसी के बाहर परिवारवाले बिलख रहे हैं - 'हमारे 5-7 सदस्य थे, सब मर गए!'

मरने वालों की लिस्ट: हैदराबाद के ये परिवार बर्बाद

सऊदी अधिकारियों ने मृतकों की पहचान शुरू कर दी है। ज्यादातर हैदराबाद के मुस्लिम समुदाय से। पूरी लिस्ट:-

क्रमांक मृतकों के नाम
1
इरफान अहमद
2
हुमेरा नाज़नीन
3
सबिहा सुल्ताना
4
अहमद हमदान
5
अहमद इज़ान (नाबालिग)
6
शेख नसीरुद्दीन
7
फातिमा उमेज़ा
8
मरियम फातिमा
9
शेख ज़ैनुद्दीन
10
फातिमा महरिश
11
शाज़ान अहमद मोहम्मद
12
रिदा तज़ीन
13
शेख उज़ैरुद्दीन
14
अख्तर बेगम
15
अनीस फातिमा
16
अमीना बेगम
17
सारा बेगम
18
खान सलीम
19
शबाना बेगम
20
सैयद हुजैफा जाफर
21
रिज़वाना बेगम
22
शेख सलाउद्दीन
23
फराना सुल्ताना
24
तस्मिया तहसीन
25
सुल्ताना सना
26
मोहम्मद अब्दुल खादर
27
गौसिया बेगम
28
बेगम शहनाज़
29
मोहम्मद अली
30
रहमतहेब
31
रहीम उन्नीसा
32
उर रहमान मोहम्मद शोएब
33
रईस बेगम
34
बेगम शाहजहाँ
35
अल अमुदी सारा महमूद
36
मोहम्मद मंजूर
37
ज़हीन बेगम
38
फरहीन बेगम
39
बेगम शौकत
40
बेगम ज़किया
41
परवीन बेगम
42
मोहम्मद मस्तन
43
मोहम्मद सोहेल
44
मोहम्मद मौलाना
45
अब्दुल गनी अहमद साहीर शिराहट्टी

(नोट: ये लिस्ट प्रारंभिक है, आधिकारिक पुष्टि जारी।)

नेताओं का शोक: मोदी-जयशंकर ने की मदद का भरोसा

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मदीना हादसे से गहरा सदमा। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना। एम्बेसी और कंसुलेट पूर्ण सहयोग दे रहे।' ईएएम एस जयशंकर ने लिखा, 'गहरा सदमा। रियाद एम्बेसी और जेद्दा कंसुलेट प्रभावितों की मदद कर रहे।'

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने सदमे जताया, दिल्ली में कंट्रोल रूम सेटअप। हैदराबाद एमपी असदुद्दीन ओवैसी ने एम्बेसी से बात की - '42 हाजी मारे गए। शव भारत लाएं।' कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से समन्वय की अपील की।

Saudi Arabia Madina Bus Accident Help Line Number Issues: तुरंत संपर्क करें-

जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 24x7 कंट्रोल रूम सेटअप किया। हेल्पलाइन:

  • 8002440003 (टोल फ्री)
  • 0122614093
  • 0126614276
  • 0556122301 (व्हाट्सएप)

तेलंगाना भवन, दिल्ली में भी कंट्रोल रूम। परिवार वाले तुरंत कॉल करें।

ये हादसा उमराह यात्रियों के लिए चेतावनी है - सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें। सरकारें शवों को लाने और घायलों की मदद के लिए जुटी हैं। हैदराबाद में शोक की लहर।

ये भी पढ़ें- Umrah Pilgrims: मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस का एक्सीडेंट, 42 भारतीयों की मौत!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+