'सऊदी अरब ने ख़ाशोगी हत्याकांड जांच में अड़ंगे लगाए'

जमाल ख़ाशोगी
Getty Images
जमाल ख़ाशोगी

पत्रकार जमाल ख़ाशोगी की हत्या की जांच कर रहे संयुक्त राष्ट्र की जांचकर्ता ने कहा है कि ये हत्या सुनियोजित थी और इसे सऊदी अधिकारियों ने अंजाम दिया था.

शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की के अधिकारियों को सऊदी दूतावास में दाख़िल नहीं होने दिया गया जहां ख़ाशोगी की हत्या की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह सऊदी अरब ने जांच में अड़ंगे लगाए.

ख़ाशोगी को बीते साल दो अक्तूबर को आख़िरी बार तब देखा गया था जब वो सऊदी दूतावास के भीतर जा रहे थे.

ख़ाशोगी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के मुखर आलोचक थे.

इस तरह के हत्या मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष जांच अधिकारी एग्नेस केलमर्ड ने कहा है कि इस तरह से किसी को मारने के लिए क्राउन प्रिंस की मंज़ूरी लेनी पड़ती है.

एग्नेस केलमर्ड इस हत्या की जांच कर रहे अंतरराष्ट्रीय दल का नेतृत्व कर रही हैं. उनकी शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ख़ाशोगी को बर्बर तरीके से मारा गया और सऊदी अधिकारियों ने इसकी योजना पहले से बनाई गई थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की को हत्या की जांच करने से रोका गया और सऊदी अधिकारियों ने हत्या के बाद 13 दिन तक जांचकर्ताओं को दूतावास में दाख़िल नहीं होने दिया.

एग्नेस केलमर्ड ने कहा है कि वो सऊदी अरब के आधिकारिक दौर पर जाना चाहती हैं ताकि 11 अभियुक्तों के ख़िलाफ़ बताए गए सबूतों को को जांच सकें.

ख़ाशोगी
Getty Images
ख़ाशोगी

रिपोर्ट में कहा गया है कि ख़ाशोज्जी का शव अभी तक नहीं मिला है जो उनके परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है.

इस आशय की अंतिम रिपोर्ट जून में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को सौंपी जाएगी.

सऊदी अधिकारियों का कहना है कि ख़ाशोगी की मौत दूतावास में एक संघर्ष के दौरान हुई. तुर्की के अधिकारी मानते हैं कि दूतावास में उनकी हत्या सऊदी एजेंटों की एक टीम ने की थी.

सऊदी अरब ने ख़ाशोगी की हत्या के लिए 11 लोगों पर अभियोग चलाया है लेकिन उन्हें तुर्की के हवाले करने की मांग को ठुकरा दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+