सऊदी में हुई उस प्रिंस की गिरफ्तारी जिसने कभी लिया ट्रंप से पंगा, ट्विटर में कर चुका है निवेश

रियाद। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन प्रिंस को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इनमें सबसे बड़ी गिरफ्तारी प्रिंस अलवलीद बिन तलाल की हुई है, जो मिडल ईस्ट के सबसे धनी व्यक्ति माने जाते हैं। प्रिंस अलवलीद इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिन्होंने कई बड़ी कंपनियों के साथ निवेश किया है। सऊदी अरब में पिछले 24 घंटों के भीतर दर्जनों मंत्री समेत 11 प्रिंस की गिरफ्तारी हुई है।

सऊदी के प्रिंस अलवलीद बिन गिरफ्तार, ट्रंप से लिया था पंगा

प्रिंस अलवलीद ने दुनिया भर के कई मीडिया ग्रुप में निवेश किया है, जिसमें न्यूजकॉर्प, ऐपल, टाइम वैर्नर, ट्वीटर और उनके खुद का टीवी न्यूज चैनल (रोटाना) जो पूरे अरब-वर्ल्ड को कवर करता आदि शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलवलीद ने चीन की ऑनलाइन रिटेलर कंपनी जेडी डॉट कॉम में भी पैसा लगाया है।

दुनिया के टॉप 50 धनी लोगों की लिस्ट में शुमार हो चुके अलवलीद बिन तलाल के पास दुनियाभर में कई लक्जरी होटल और लंदन व पेरिस में महंगी जगहों पर प्रोपर्टी है। रॉयल बिलियनेयर अलवलीद की लाइफस्टाइल सऊदी अरब के प्रिंस में सबसे जुदा है, इनके पास कई प्रोफाइल जेट और नौका है।

रूढ़ीवादी प्रिंस अलवलीद ने अपनी एक अलग छवी तैयार की है। अलवलीद अक्सर सऊदी अरब में महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करने से लेकर ट्वीटर पर डोनाल्ड ट्रंप से पंगा ले चुके हैं। जब सऊदी में महिलाओं को ड्राइव करने का आजादी नहीं थी, तब अलवलीद के महिला पायलेट थी। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले प्रिंस ने ट्वीट कर ट्रंप को पूरे अमेरिका के लिए कलंक करार दिया था। जिसके बाद, ट्रंप ने जवाब में लिखा था, 'प्रिंस अलवलीद तलाल अपने पिता के पैसे से अमेरिका के नेताओं को कंट्रोल करना चाहते हैं। मैं राष्ट्रपति बना तो वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+