सऊदी अरब ने पोकेमॉन गो इस्लाम के खिलाफ बता किया बैन
रियाद। सऊदी अरब की धार्मिक मामलों की शीर्ष संस्था ने हाल ही में लांच हुए पॉपुलर वीडियो गेम पोकेमॉन गो के खिलाफ फतवा जारी किया है। इस संस्था ने वर्ष 2001 में जारी किए गए अपने फतवे को फिर लागू कर दिया है। उस समय आई पोकेमॉन पर ऐसा ही फतवा लागू किया गया था।

पोकेमॉन गो ऑफिशियली सऊदी अरब में अभी लोगों को उपलब्ध नहीं है। लेकिन कई लोगों ने प्रॉक्सी सर्वर का प्रयोग किया है और इसे डाउनलोड कर लिया है।
पोकेमॉन गो वर्ष 1996 के निन्टेंडो गेम पर आधारित है और इसने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। इस गेम में खिलाड़ी असल दुनिया में कार्टून दानवों की तलाश करते हैं।
काउंसिल ऑफ सीनियर रिलीजियस स्कॉलर्स के महासचिव ने कहा है कि इस बारे में कई लोगों के सवाल पूछने पर, पोकेमॉन के खिलाफ वर्ष2001 में दिए गए फतवे को फिर जारी किया गया है।
इस फतवे में कहा गया है कि पोकेमॉन 'जुए' से काफी मिलता-जुलता गेम है और इसके किरदार 'चार्ल्स डार्विन' के विकास सिद्धांत पर आधारित लगते हैं, जिसे इस्लाम खरिज करता है।












Click it and Unblock the Notifications