सऊदी अरब पर मिसाइल दाग कर फिर किया हमला, यमन के हुति विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
अरब वर्ल्ड में बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है। यमन ने एक बार फिर से सऊदी अरब पर मिसाइल दाग कर परिस्थितियों को तनाव की ओर धकेल दिया है। सऊदी अरब पर यमन ने गुरूवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे नष्ट कर दिया गया।

रियाद। अरब वर्ल्ड में बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है। यमन ने एक बार फिर से सऊदी अरब पर मिसाइल दाग कर परिस्थितियों को तनाव की ओर धकेल दिया है। सऊदी अरब पर यमन ने गुरूवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे नष्ट कर दिया गया। सऊदी अरब पर एक माह में दूसरी बार मिसाइल दागी गई है। पिछली बार सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाया गया था, वहीं इस बार दक्षिणी शहर खमिस मुश्त पर मिसाइल दागी है।
इस हमले की जिम्मेदारी हुति विद्रोहियों ने ली है, जो पिछले तीन साल से यमन सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस घटना के बाद सऊदी प्रेस एजेंसी ने सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल मालिकी के हवाले से कहा, 'रॉयल सऊदी एयर डिफेंस फोर्सेज ने मिसाइल का पता लगाया जो खमिस मुश्त की ओर बढ़ रही थी।
सऊदी अरब का आरोप है कि यमन में हुति विद्रोही ईरान की सह पर पल रहे हैं। सऊदी अरब कई बार दावा कर चुका है कि ईरान ही यमन में सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए हुति लड़ाकों को हथियार उपलब्ध करवा रहा है। पिछले कुछ टाइम से यमन में हुति विद्रोही काफी ताकतवर बनकर उभरे है, यहां तक कि इन लड़ाकों ने राजधानी सना पर भी कब्जा कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications