सऊदी अरब: जहरीली चींटी के काटने से भारतीय मूल की महिला की मौत

रियाद। सऊदी अरब में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें भारतीय मूल की एक महिला को जहरीली चींटी काटने से मौत हो गई। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 36 साल की सूसी जेफी को जहरीली चींटी ने उसके शरीर के हिस्सों को काट डाला, जिसके बाद उसे ओबेइड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने टीएनएम को बताया कि सुसी को 19 मार्च को एनाफिलेक्टिक शॉक के बाद भर्ती करवाया गया था। उसके बाद सूसी की मौत हो गई। सूसी मूल रूप से केरल की रहने वाली थीं।

सांस फूलने से हुई मौत

सांस फूलने से हुई मौत

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, सूसी घर पर थी जब उसने शिकायत की कि उसे कुछ काटा है। उसके बाद उनके पति जेफी मैथ्यू ने एक चींटी को देखा और बाद में उसे बाहर फेंक दिया। चींटी के काटने के बाद सूसी का शरीर मे सूजन शुरू हुई और उसके बाद सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। हॉस्पिटल अधिकारियों ने कहा कि सूसी का जब ब्लड प्रेसर लॉ होने लगा, तब जाकर उनके परिवार वालों ने उसे हॉस्पिटल भर्ती करवाया था।

किस प्रकार की चींटी ने काटा यह स्पष्ट नहीं

किस प्रकार की चींटी ने काटा यह स्पष्ट नहीं

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूसी को किस प्रकार की चींटी ने काटा है और उसके इलाज के लिए किस प्रकार की दवाइयां ले गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि लाल चींटियों सहित कुछ चींटियों के जहर उन एलर्जी के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

पिछले साल भी हुई थी ऐसी घटना

पिछले साल भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले जनवरी 2017 में, बोलिविया में भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। जब एक महिला को भीड़ ने एक पेड़ से बांध दिया था। पेड़ से बंधी महिला को जहरीली चींटियों ने काट दिया था। हालांकि, पुलिस ने महिला को बचाया लिया था, लेकिन सांस लेने की तकलीफ होने से उसकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+