सऊदी अरब ने आतंकी घटनाओं से संबंध रखने वाले 37 नागरिकों को दी मौत की सजा

दुबई। सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने आतंकी घटनाओं में शामिल 37 लोगों को मौत की सजा सुनाई है। इन सभी को मंगलवार को मौत की सजा दे दी गई। जिन 37 लोगों को मौत की सजा दी गई है, वे सभी चरमपंथी आतंकवादी विचारधाराओं को अपनाने और आतंकी सेल बनाने और सुरक्षा को बाधित करने के साथ-साथ अराजकता फैलाने और आतंकवादी संघर्ष को भड़काने जैसे कई अपराधों में संलिप्त थे। इसकी जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी द्वारा जारी की गई है।

Saudi Arabia Executes 37 Citizens Convicted of Terrorism

जिन 37 लोगों को मौत की सजा दी गई है वे सभी सऊदी अरब के ही निवासी है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इन सभी को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौत की सजा दी गई है। इसनें रियाद, मुस्लमानों का पवित्र शहर मक्का-मदीन, सेंट्रल कासिम प्रांत और पूर्वी प्रांत शामिल हैं।

इससे पहले दो भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब में मौत की सजा दी गई थी। उनका सर कलम किया गया था। एक भारतीय की हत्या करने के जुर्म में उन्हें उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। 28 फरवरी को उनका सर कलम कर दिया गया। हालांकि इस सजा का पालन किये जाने की जानकारी भारतीय दूतावास को नहीं दी गई थी। वहां के नियमों के अनुसार दोनों के शव उनके घर वालों को नहीं सौंपे जा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+