ऐतिहासिक फैसला: सउदी अरब ने कोड़े मारने की सजा की खत्म

रियाद। सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने देश में कोड़े मारने की सजा खत्म करने का ऐलान किया है। सऊदी अरब के शाह और युवराज (क्राउन प्रिंस) द्वारा मानवाधिकार की दिशा में उठाया गया यह अहम कदम माना जा रहा है। यह जानकारी मीडिया में लीक हुए लीगल डॉक्यूमेंट से सामने आई है। देश की सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोड़े बरसाने की सजा को कारावास या जुर्माने में बदला जाएगा।

Saudi Arabia abolishes flogging as punishment

सुप्रीम कोर्ट के जनरल कमीशन के फैसले की आधिकारिक कॉपी के मुताबिक, अब सऊदी अरब में कोड़े मारने की सजा के बजाय भविष्य में न्यायाधीशों को जुर्माना, जेल या फिर सामुदायिक सेवा जैसी सजाएं चुननी होंगी। दस्‍तावेज में कहा गया है कि शीर्ष अदालत का यह फैसला राजा सलमान के निर्देशन और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की प्रत्यक्ष देखरेख में शुरू किए गए मानवाधिकार सुधारों का विस्तार है।

सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय का कहना है कि ताजा सुधार का लक्ष्य देश को शारीरिक दंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के मानदंडों के और करीब लाना है। फिलहाल विवाहेत्तर यौन संबंध, शांति भंग करना और हत्या तक के मामलों में अदालतें आसानी से दोषी को कोड़े मारने की सजा सुना सकती थीं। रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब में एक संहिताबद्ध कानून प्रणाली का अभाव है। यहां जज शरि‍या या इस्लामी कानून का हवाला देते हुए दोषियों को अपने हिसाब से सजा सुनाते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में मानवाधिकार की हालत काफी खराब है। यहां अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है और सरकार की आलोचना करने वालों को जेल में ठूंस दिया जाता है। हाल में देश में महिलाओं से संबंधित कई अहम बदलाव भी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+