नहीं कराई शादी, तो बेटियों ने ठोका मुकदमा

saudi
दुबई। बेटियों की शादी निश्चित उम्र में करा दीजिए, वर्ना आप पर भी चल सकता है मुकदमा।

जी हां। साऊदी अरब में 23 महिलाओं ने अपने माता-पिता पर इसलिए केस कर डाला, क्योंकि उन्होंने उनकी शादियां नहीं कराई। यह जानकारी नैशनल सोसायटी फॉर ह्यूमन राइट्स (एनएसएचआर) ने दी है।

अरब न्यूज ने सूत्र के हवाले से कहा कि रियाद में 11, मदीना में 4, दम्माम में 2, मक्का में 2, जेद्दा में 2 और जजान में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं। इन मामलों को अरबी में 'अदहल' कहा जाता है।

लिहाजा, एनएसएचआर की सदस्य और सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता सुहेला जेन अल-अबिदीन हम्माद ने सरकार से अपील की है कि 'अदहल' से महिलाओं का बचाव करने के लिए कोई कानून जल्द ही बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'एक ऐसा कानून बनाना जरूरी है, जिसमें एक निश्चित आयु होने पर लड़कियां खुद शादी कर सकें। इसके लिए मां-बाप की अनुमति की कोई जरूरत न हो।'

उन्होंने कहा कि लोग अभी भी बेटियों की ओर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में कतराते हैं। ऐसे में महिलाएं अपने माता-पिता के दया की पात्र बन गई हैं।

एनएसएचआर ने हाल ही में ऐसे कई मामलों को निपटाया, जिसमें लड़कियों के माता-पिता ने उनकी शादी करवाने से इनकार कर दिया। उनके इस कदम के पीछे कई कारण हैं जैसे की, उन्होंने या तो लड़के को नापसंद कर दिया या फिर वह अपनी बेटियों की तनख्वाह पर ही जीना चाहते थे।

हम्माद ने कहा, 'अदहल' के कारण लड़कियां अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति और नशीली दवाओं की लत समेत कई मानसिक समस्याओं की शिकार हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+