सौरमंडल में सबसे ज्यादा चंद्रमा वाले बृहस्पति को पछाड़कर King of moon बना शनि ग्रह, 62 नए चंद्रमाओं की हुई खोज
हाल ही में शनि ग्रह के पास 62 नए चंद्रमा मिले हैं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह बनकर शनि ने बृहस्पति का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Saturn become the king of moon: हमारा सौर मंडल बेहद दिलचस्प रहस्यों से भरा हुआ है। वैज्ञानिक ब्रह्मांड में होने वाले हर एक हरकत पर पैनी नजर बनाए रखते हैं और समय-समय पर ये अपडेट्स लोगों के साथ शेयर भी करते हैं।
शनि के पास हुए 145 चंद्रमा
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ही रहस्य उजागर किया है, जिसमें पता चला है कि हमारे सौरमंडल में शनि ग्रह ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। शनि के पास सबसे ज्यादा यानी 145 चंद्रमा हो चुके हैं।
शनि ने बृहस्पति को पछाड़ा
ये किसी ग्रह के पास मिले अब तक के सबसे ज्यादा चंद्रमा में से है। शनि के पास अब ब्रहस्पति से भी 95 ज्यादा चंद्रमा हो चुके हैं। हाल ही में बृहस्पति के पास 12 नए चंद्रमा मिलने पर उसे सौर मंडल का सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह घोषित किया गया था। लेकिन अब उससे ये उपाधि शनि ने छीन ली है।
क्या बोले खगोलशास्त्री?
गार्जिय्न की रिपोर्ट में यूबीसी के एक खगोलशास्त्री प्रोफेसर ब्रेट ग्लैडमैन ने कहा कि शनि ने न केवल अपने चंद्रमाओं की संख्या को दोगुना कर लिया है, बल्कि अब सौर मंडल के बाकी ग्रहों की तुलना में भी सबसे ज्यादा चंद्रमा उसके पास हैं। अब इन्हें गैलिक, नॉर्स और कनाडाई इनुइट देवताओं के आधार पर नाम दिए जाएंगे। जैसा कि शनि के चंद्रमाओं को अब तक नाम मिलते रहे हैं।
शनि के पास कितने नियमित चंद्रमा?
बताते चलें कि 62 नए चंद्रमाओं की खोज के साथ शनि के चंद्रमाओं की संख्या बढ़कर दोगुनी से भी ज्यादा यानी 121 हो गई है। शनि के 24 नियमित चंद्रमा हैं। ऐसे में ज्यादातर संख्या अनियमित चंद्रमाओं की ही है। बताते चलें कि शनि के ये छोटे छोटे चंद्रमा समूहों में रहते हैं। माना जा रहा है कि ये 150 मील आकार के बड़े चंद्रमाओं से टूटकर ही बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications