17 साल की उम्र में प्रिंस हैरी ने खो दी थी वर्जिनिटी, खुलासे के बाद क्रेडिट लेने के लिए महिलाओं में मची होड़
प्रिंस हैरी ने किताब में लिखा कि उनकी पार्टनर उनसे उम्र में बड़ी थी। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि कैसे एक घोड़े से प्यार करने वाली उम्रदराज महिला ने उसके साथ पब के पीछे एक घास के मैदान पर सेक्स किया।

प्रिंस हैरी की किताब 'स्पेयर' काफी लंबे समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस किताब में उन्होंने अपनी वर्जिनिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद से ही मीडिया में उस महिला को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर वह कौन महिला है जिसके साथ प्रिंस हैरी ने संबंध बनाया था। आखिरकार एक महिला अब सामने आ गई है। उसने स्वीकार किया है कि वह पहली महिला है जिसके साथ प्रिंस हैरी ने पहली बार संबंध बनाया था।

10 जनवरी को रिलीज हुई थी प्रिंस हैरी की किताब
आपको बता दें कि बीते महीने 10 जनवरी को प्रिंस हैरी की किताब रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले ही इस किताब के कुछ अंश मीडिया में लीक हो गए थे जिसके बाद खूब विवाद शुरू हो गया था। इस किताब में प्रिंस हैरी ने कई दावे किए जिनमें से एक दावा उनकी वर्जिनिटी को लेकर भी था। इस किताब में प्रिंस हैरी ने लिखा है कि 17 साल की उम्र में उनकी वर्जिनिटी खत्म हो गई थी। अपनी किताब में प्रिंस हैरी ने इसे एक शर्मनाक प्रकरण और कुछ पलों का सारा खेल बताया है।

प्रिंस हैरी ने अपमानजनक करार दिया
प्रिंस हैरी ने किताब में लिखा कि उनकी पार्टनर उनसे उम्र में बड़ी थी। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि कैसे एक घोड़े से प्यार करने वाली उम्रदराज महिला ने उसके साथ पब के पीछे एक घास के मैदान पर सेक्स किया। उन्होंने लिखा है कि यह कुछ पलों ही चला था और इस दौरान उस महिला ने उनके साथ किसी युवा घोड़े की तरह ट्रीट किया था। इस दौरान महिला ने उन्हें काफी चोट पहुंचाई। हैरी ने जिंदगी के अपने पहले सेक्स एक्सपीरियंस को ‘इनग्लोरियस एपिसोड' यानी ‘अपमानजनक' करार दिया।
साशा वालपोल ने किया दावा
प्रिंस हैरी के इस खुलासे के बाद साशा वालपोल नाम की एक महिला दुनिया के सामने आई। साशा ने खुलासा किया है कि वह वही महिला है जिसका जिक्र प्रिंस ने अपनी किताब में किया है। साशा ने कहा कि अब वह 40 साल की हैं और उनके दो बच्चे हैं और वह अपना जीवन चलाने के लिए डिगर (गड्ढा खोदने वाली मशीन) चलाती हैं। साशा ने ये दावा किया कि प्रिंस ने पहली बार उनके साथ ही ‘सेक्स' किया था।

प्रिंस हैरी ने जिंदगी को बना दिया नर्क
डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में साशा ने खुलासा किया कि उसने इस बात को दुनिया से 24 सालों तक छिपाकर रखा। वह चाहतीं तो इसे और कुछ समय तक दुनिया से छिपाए रख सकती थीं, लेकिन अब उन्हें लगा कि इस तरह की अटकलें कभी रुकने वाली नहीं हैं, इसलिए उसे सबके सामने आना होगा और सच्चाई बतानी होगी। उसने आरोप लगाया है कि इस कहानी को पब्लिक करके प्रिंस हैरी ने मेरी आगे आने वाली जिंदगी को और मुश्किल कर दिया है। साशा ने दावा किया कि उसने प्रिंस के साथ सेक्स किया था, उस वक्त प्रिंस की उम्र 16 साल थी।

पहले भी किये जा चुके हैं अलग दावे
आपको बता दें कि इससे पहले एक और महिला के बारे में ऐसा ही दावा किया था। साल 2018 में डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस हैरी को सेक्स के बारे में जानकारी देने के लिए एक बुजुर्ग महिला को चुना गया था। कैरी ऑन क्लियो की अमांडा बैरी (87) ने पहले कहा था कि उसे एक जवान चार्ल्स को सेक्स के बारे में सिखाने के लिए एक ‘वृद्ध महिला' के रूप में चुना गया था।












Click it and Unblock the Notifications