'...वो भी नहीं चाहते युद्ध', Santa Claus बन यूक्रेनी फाइटर ने दागीं मिसाइल, Video में छिपा संदेश

नए साल के मौके पर भी रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइलें दागी। ऐसे में यूक्रेनी फाइटर पायलट रूसी सेना को जवाब देने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया।

Ukrainian Fighter Pilot

Video massage by Ukrainian Fighter Pilot: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच एक यूक्रेनी फाइटर पायलट ने मिसाइल दागकर अनोखा संदेश दिया है। इसका वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पायलट को मिसाइल दागते हुए देखा जा सकता है। खास बात ये है कि फाइटर पायलट मिसाइल फायर करते वक्त सैंटा क्लॉज के ड्रेस में है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। यूक्रेन की ओर से नए साल पर रूस की ओर से किए जा हमलों को लेकर इसे एक संदेश माना जा रहा है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले 300 दिनों से चल रहा है। नए साल से पहले क्रिसमस के मौके पर रूस ने हमले तेज कर दिए। अकेले क्रिसमस के दिन ही रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दाग दीं। ऐसे में यूक्रेन की रूस को जवाब देने के लिए एक यूक्रेनी फाइटर पायलट ने अनोखा तरीका अपनाया। इसका एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें फाइटर पायलट को सैंटा क्लॉज के ड्रेस में देखा जा सकता है।

इस वीडियो को यूक्रेन की सेना के इस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि यूक्रेन के फाइटर पायलट ने MIG-29 से अमेरिकी मिसाइल AGM-88 HARM रूसी सेना पर दागी। सैंटा के ड्रेस यूक्रेन फाइटर के इस हमले का वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Video को अब तक 23 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि यूक्रेनी सेना समय- समय पर रूस पर किए गए हमलों पर अपनी सफलता को लेकर अपडेट देती रही है। ये वीडियो नए साल के मौके पर शेयर यूक्रेनी सेना ने अपने इंटाग्राम पेज पर शेयर किया। वहीं दूसरी ओर रूसी सेना ने नए साल को मौके पर यूक्रेन में हमले तेज किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+