नेपाल में संघ की तरफ से चलता लंगर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भूकंप से तबाह नेपाल में राष्ट्रीय सेवक संघ और शहीद भगत सिंह सेवा दल मिलकर लंगर का आयोजन कर रहे है। बीते तीन दिनों से ये नेपाल की राजधानी काठमांडू में लंगर चला रहे हैं। सैकड़ों लोग लंगर खा रहे हैं। इन दोनों संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का संबंध ईस्ट दिल्ली से है।

लंगर का आयोजन कर रहे जितेन्द्र सिंह शंटी ने बताया कि वे दाल, रोटी और सब्जी खिला रहे हैं। उनका इरादा है कि आने वाले 15 दिनों तक लंगर को जारी रखा जाए। शंटी दिल्ली विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं शाहदरा सीट से। वे भाजपा-अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे।
मिलकर काम
उन्होंने बताया कि लंगर के आयोजन में संघ और शहीद भगत सिंह सेवा दल मिलकर काम कर रहे हैं। शंटी ने बताया कि वे अपने साथ दालें, चावल और मसाले पर्याप्त मात्रा में लेकर गए हैं।
इस बीच,सेना द्वारा राष्ट्रीय सहायता के रूप में नेपाल में आपदा राहत ऑपरेशन जारी है। नेपाल में चल रहे ऑपरेशन मैत्री के तहत भारतीय सेना के चिकित्सीय दल, हेलिकॉप्टर और इंजीनियर व कार्यबल प्रभावित लोगों तक पहुंच रहे हैं।
तैनात किए गए
काठमांडू तथा पोखरा में कमान और नियंत्रण केन्द्र पर अतिरिक्त अधिकारी तैनात किए गए हैं। सेना के राहत दस्ते के सड़क मार्ग से कल पोखरा पहुंचने की उम्मीद है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, नेपाल में भारतीय सेना के हेलिकॉप्टरों से 29 अप्रैल को 110घायलों और 120 फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सेना और वायुसेना के हेलिकॉप्टरों से 29 अप्रैल 2015 कुल 49.4 टन और 30 अप्रैल को 15.3 टन राहत सामग्री वितरित की गई।
सुविधाएं शुरू की गई
सेना पीडि़त लोगों को तीन फिल्ड अस्पताल, चिकित्सीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। ऑपरेशन थियेटर, प्रयोगशाला, एक्सरे, आपात केन्द्र और दंत सुविधाएं शुरू की गई हैं। इन अस्पतालों में से मोबाइल चिकित्सीय दल बारपाक, राजदलगढ़ और गोरखा जिले के सात स्थानों पर तैनात किये गये हैं। अब तक कुल 1740 लोगों का इलाज किया गया है।
पोल












Click it and Unblock the Notifications