धार्मिक सलाह के नाम पर संत ने किया महिला का यौन उत्पीड़न, केस दर्ज
कैलिफोर्निया। धार्मिक सलाह और पारिवारिक मुसीबतों को दूर करने के नाम पर एक तथाकथित धर्मगुरु एक महिला का यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने महिला को पैसे देकर चुप रहने के लिए भी मजबूर किया था।

मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। 32 वर्षीय जैकब बेरट्रैंड ने साल 2010 में पीड़ित महिला के साथ दो बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे पैसे देकर चुप रहने के लिए कहा। सैन डिएगो में रहने वाले कथित धर्मगुरु के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके बाद मामला सामने आया।
2009 में हुई थी मुलाकात
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़ित महिला और जैकब की मुलाकात साल 2009 में रोम में हुई थी, जहां दोनों पढ़ते थे। दोनों अमेरिका वापस आए तो कथित तौर पर जैकब ने तक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए जब वह धार्मिक सलाह के लिए उसके पास गई थी।
पीड़िता को चुप रहने के लिए दिए पैसे
जैकब ने पीड़ित महिला को शारीरिक संबंधों के बारे में किसी को न बताने को कहा और बदले में उसे पैसे दिए। महिला ने पहले 2012 में चर्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। बाद में इस साल अप्रैल में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
हो सकती है 15 साल की
पुलिस के मुताबिक, मामला अब कोर्ट में है। अगर जैकब को दोषी ठहराया जाता है तो कम से कम 15 साल की सजा होगी। साल 2013 से 2015 के बीच स्प्रिंग वैली में सैंटा सोफिया पैरिश चर्च में रहे जैकब पर लगे आरोपों से काफी लोग हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications