Sam Altman Success Story: 8 साल की उम्र में कोडिंग, फिर ChatGPT का धमाका! कितनी कंपनियों के मालिक हैं सैम
Sam Altman Success Story: कुछ पूछना हो, आर्टिकल लिखवाना हो, निबंध लिखवाना हो, कम्प्यूटर का प्रोग्राम बनाना हो, रोबोट बनाना हो या कोई भी काम हो जिसमें हमें एक एक्सपीरियंस और लेटेस्ट जानकारी की जरूरत हो। हमें एक ही नाम सूझता है ChatGPT. पहले यह निर्भरता जहां Google पर थे वह अब ChatGPT पर शिफ्ट हो चुकी है। यहां तक की मेडीकल रिपोर्ट को भी पड़कर आपको सलाह देने की क्षमता रखने वाला ये टूल ChatGPT जितना इंटेरस्टिंग है उतनी ही इंटेरस्टिंग उसके फाउंडर Sam Altman की कहानी है। जानते हैं कि उन्होंने कैसे बनाया ChatGPT.
बचपन से टेक्नोलॉजी के दीवाने
AI की दुनिया के बड़े नाम Sam Altman का जन्म अमेरिका के सेंट लुइस में हुआ था। बचपन से ही उन्हें टेक्नोलॉजी में गहरी दिलचस्पी थी। उन्होंने सिर्फ 8 साल की उम्र में कोडिंग शुरू कर दी थी। बाद में उन्होंने Stanford University में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू की, लेकिन स्टार्टअप्स पर फोकस करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उनका पहला स्टार्टअप 'Loopt' था, जिससे उन्हें एंत्रेप्न्योरशिफ और बिजनेस की बारीकियां सीखने का मौका मिला।

Y Combinator से लेकर बड़े स्टार्टअप्स तक
Loopt के बाद सैम अल्टमैन ने मशहूर स्टार्टअप एक्सेलेरेटर Y Combinator का नेतृत्व किया। इस प्लेटफॉर्म ने Airbnb और Dropbox जैसे सैकड़ों सफल स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद की। इस अनुभव ने सैम को टेक और इनोवेशन की दुनिया में मजबूत पहचान दिलाई।
OpenAI की शुरुआत और Microsoft का निवेश
साल 2015 में सैम अल्टमैन ने AI विकसित करने के मकसद से OpenAI की शुरुआत की। दरअसल सैम चाहते थे कि एक ऐसा AI सिस्टम हो जो इंसानियत के लिए फायदेमंद साबित हो। पर, सैम के सामने फंडिंग की बड़ी समस्या थी। लिहाजा उन्होंने अपना ये आईडिया Microsoft के सामने रखा और साल 2019 में Microsoft ने OpenAI में काफी पैसा इन्वेस्ट किया, जिससे कंपनी को नई ताकत मिली।
ChatGPT की लॉन्चिंग और रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता
साल 2022 में 30 नवंबर को OpenAI के बैनर तले ChatGPT ऑफिशियली लॉन्च किया गया। पहले ही दिन से इस AI टूल ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी। लॉन्च के सिर्फ 5 दिनों में 1 मिलियन (10 लाख) यूजर्स जुड़ गए। वहीं, फरवरी 2026 तक इसके वीकली एक्टिव यूजर्स की संख्या 800 मिलियन (80 करोड़) से ज्यादा हो चुकी है। ये आंकड़ा किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता थी और यहीं से ChatGPT ने बूम पकड़ा।
2023 का विवाद और वापसी
साल 2023 में OpenAI के बोर्ड ने ट्रांसपेरेंसी से जुड़े मुद्दों के कारण सैम अल्टमैन को CEO पद से हटा दिया था। यह खबर टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका थी। लेकिन कर्मचारियों और इन्वेस्टर्स के भारी समर्थन के चलते उन्हें कुछ ही दिनों में फिर से CEO बना दिया गया। खास बात यह है कि सैम OpenAI के कोई भी शेयर नहीं रखते हैं। उनकी संपत्ति Stripe, Reddit और अन्य कंपनियों में उनके निवेश से आती है, जिसने उन्हें अरबपति बनाया।
कौन हैं सैम की पत्नी?
जनवरी 2024 में सैम अल्टमैन ने इंजीनियर Oliver Mulherin से शादी की। इसके एक साल बाद दोनों को फरवरी 2025 में एक बेटा भी हुआ। उनके दोस्त निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखना पसंद करते हैं। वहीं, अरबों की संपत्ति होने के बावजूद सैम ने अपनी अधिकांश संपत्ति दान करने का फैसला लिया है।
AI पर सैम का नजरिया
सैम अल्टमैन का मानना है कि तकनीक सबसे पहले आती है और पैसा बाद में। उनका कहा है कि AI इंसानों की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि उनके काम को बेहतर और आसान बनाने के लिए है। उनके मुताबिक, AI ह्यूमन वर्क को और आगे बढ़ाएगा (augment करेगा), उसे पूरी तरह रिप्लेस नहीं करेगा। यही सोच आज की AI बहस के केंद्र में है।
भारत क्यों आए सैम अल्टमैन?
दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और उसके प्रभावों पर चर्चा करने के लिए दुनियाभर के बड़े टेक्नोलॉजी लीडर्स और एक्सपर्ट एक साथ आए हैं। कुछ लोग bको नौकरियों के लिए खतरा मानते हैं, तो वहीं कई लोग इसे रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाला पावरफुल टूल समझते हैं। इसी समिट में हिस्सा लेने के लिए सैम ऑल्टमैन भारत आए हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications