सलमान खान की सजा पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बेतुका बयान, कहा-मुस्लिम होने की वजह से हुई जेल
Recommended Video

नई दिल्ली। जोधपुर की एक अदालत ने 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया। कोर्ट ने जहां सलमान खान को सजा सुनाई वहीं संदेह का लाभ देते हुए बाकी के सहआरोपियों को बरी कर दिया। सलमान की सजा पर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया मिल रही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोर्ट के फैसले को भेदभाव पूर्ण बताया है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल 'जियो न्यूज' के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण सलमान खान को सजा मिली। उन्होंने कहा कि सलमान खान मुस्लिम हैं इसलिए उन्हें कड़ी सजा मिली। अगर वो सत्तारूढ़ दल के धर्म से ताल्लुक रखते तो शायद उनके प्रति भी नरमी बरती जाती।
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि जिस तरह से 20 साल पुराने मामले में सलमान को सजा सुनाई गई है उससे स्पष्ट होता है कि भारत में मुस्लिम और ईसाइयों की क्या हालत है। हालांकि ट्विटर पर लोगों ने पाक विदेश मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी और उनसे सवाल किया है कि अगर सलमान को मुस्लिम होने की सजा मिली तो फिर सैफ अली खान और तब्बू क्या हिंदू हैं?












Click it and Unblock the Notifications