पाकिस्तानी बस ड्राइवर का बेटा साजिद जावेद बना ब्रिटेन का गृह मंत्री

साजिद जावेद
PA
साजिद जावेद

अंबर रड से इस्तीफ़े के बाद साजिद जावेद को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री बनाया गया है.

पाकिस्तानी बस चालक के बेटे जावेद फ़िलहाल कम्युनिटीज़, लोकल गर्वंमेंट एंड हाउसिंग मंत्री हैं.

जावेद का परिवार 1960 के दशक में ब्रिटेन आया था. इससे पहले पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर और ब्रॉम्सग्रोव के सांसद बिज़नेस और कल्चर मंत्री भी रह चुके हैं.

साजिद जावेद साल 2010 से ब्रिटेन में सांसद हैं और इससे पहले तीन अलग-अलग विभागों का ज़िम्मा संभाल चुके हैं.

काले, एशियाई और अल्पसंख्यक (BAME) समुदाय से आने वाले पहले गृह मंत्री जावेद ने कम्प्रेसिव स्कूल और एक्सटर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और साल 2010 के बाद वो इस पद तक पहुंचे पहले पुरुष हैं.

क्यों जाना पड़ा अंबर को?

साजिद जावेद
BBC
साजिद जावेद

अंबर रड ने ये कहते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था कि उन्होंने इमिग्रेशन के लक्ष्यों के बारे में सांसदों को अनजाने में भ्रमित किया.

इस इस्तीफ़े से पहले विंडरश परिवारों के साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर ख़बरें आती रही थीं, जो जंग के बाद ब्रिटेन में क़ानूनी रूप से बसे, लेकिन उनके यहां रहने के अधिकार को लेकर सवाल खड़े किए गए और सरकार की इमिग्रेशन पॉलिसी पर भी सवाल खड़े हुए.

जावेद के प्रमोशन के साथ ये एलान भी किया गया कि पूर्व नॉर्दर्न आयरलैंड सेक्रेटरी जेम्स ब्रोकनशियर हाउसिंग, कम्युनिटीज़ एंड लोकल गर्वंमेंट सेक्रेटरी के तौर पर कैबिनेट में लौटेंगे.

48 साल के जावेद ने यूरोपीय संघ का हिस्सा बने रहने का समर्थन किया था और पिछले साल लंदन की ग्रेनफ़ेल इमारत में लगी आग के बाद वो सरकार की तरफ़ से प्रतिक्रिया दे रहे थे.

सप्ताहांत में ही उन्होंने संडे टेलीग्राफ़ से कहा था कि विंडरश स्कैंडल से उन्हें व्यक्तिगत रूप से आघात पहुंचा है क्योंकि वो इमिग्रेंट परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पीड़ितों में वो, उनकी मां या पिता भी हो सकते थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+