ऑक्सफोर्ड में भारत की बहस से क्यों 'आतंकियों' की तरह छिपे पाकिस्तानी? सच्चाई जानकर आप भी कहेंगे- शर्मनाक!
Oxford University Pakistan India Debate: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारत की नीतियों पर पाकिस्तान केंद्रित महा-बहस से पहले एक बड़ा ड्रामा हुआ। इस बहस से ठीक पहले, पाकिस्तानी खेमा मैदान छोड़कर भाग खड़ा हुआ, जिसे भारतीय स्पीकर साई दीपक ने एक सुनियोजित 'ऑपरेशन मिडनाइट स्ट्राइक' करार दिया।
यह सिर्फ एक डिबेट नहीं, बल्कि पाकिस्तान की उस कायरता और झूठ को उजागर करने का ऑपरेशन बन गया, जिसके तहत पाकिस्तानी आयोजकों ने पहले छल किया और फिर सच्चाई सामने आने के डर से बहस से पीछे हट गए, जबकि भारतीय टीम बहस के लिए पहुँच चुकी थी।

ऑक्सफोर्ड यूनियन या पाकिस्तानी हाई कमीशन की फर्जी कॉपी?
ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित होने वाली इस बहस की नींव ही विवादित थी। डिबेट के आयोजक खुद पाकिस्तान से थे- प्रेसिडेंट मूसा हर्रा, जो पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री के बेटे हैं, और ट्रेजरर रजा। इस पाकिस्तानी प्रभुत्व के कारण, भारतीय पक्ष ने आरोप लगाया कि यह ऑक्सफोर्ड की यूनियन कम और पाकिस्तानी हाई कमीशन की एक फर्जी कॉपी ज्यादा लग रही थी। इस संगठनात्मक साजिश का उद्देश्य बहस को पाकिस्तान के पक्ष में झुकाना था, लेकिन उनके इरादे उस समय उजागर हो गए जब वे बहस से पहले ही भाग खड़े हुए।
ये भी पढ़ें: Pakistan Blast: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा हादसा, 15 की मौत, कई घायल
भारतीय स्पीकर साई दीपक ने खोली पाकिस्तान की पोल
दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर वकील और लेखक साई दीपक ने इस पूरे मामले से पर्दा उठाया। उन्हें बहस के लिए मूसा हर्रा ने आमंत्रित किया था, लेकिन बाद में भारतीय स्पीकर्स को जुटाने के नाम पर उनसे कई बार झूठ बोला गया और भ्रमित किया गया। साई दीपक ने सबूत के तौर पर ई-मेल और टिकटों के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिससे पता चला कि पाकिस्तानी पक्ष ने जानबूझकर भारतीय गेस्ट्स को लेकर विरोधाभासी जानकारी दी। उनके सबूतों ने यह साफ कर दिया कि पाकिस्तानी खेमा बहस की तैयारी में नहीं था, बल्कि किसी बहाने से इसे रद्द करना चाहता था।
ये भी पढ़ें: Pakistan की 6% GDP डकार गए आर्मी अफसर और नेता! IMF की रिपोर्ट में खुली सभी की पोल
ऐन वक्त पर पाकिस्तानी खेमा हुआ गायब
जब भारतीय टीम, जिसमें साई दीपक द्वारा अंतिम समय में फाइनल किए गए स्पीकर्स शामिल थे, लंदन बहस में हिस्सा लेने के लिए पहुँची, तो सच्चाई सामने आई। जिस पाकिस्तानी पक्ष में हिना रब्बानी खर और रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ जैसे बड़े नाम शामिल होने की बात थी, वह पूरी तरह से गायब था। उनके स्थान पर कुछ छात्रों को आगे कर दिया गया था। बाद में, यूनियन प्रेसिडेंट मूसा हर्रा ने माफी तो मांगी, लेकिन दावा किया कि उन्हें पाकिस्तानी टीम के न आने की सूचना सुबह 10 बजे मिली थी, जिसे साई दीपक ने 'गद्दारी' और सफेद झूठ बताया।
'तुम्हारे पास रीढ़ बची है क्या?': साई दीपक का तीखा हमला
सच्चाई सामने आने के बाद साई दीपक ने पाकिस्तानी खेमे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तानी टीम डर के मारे जॉर्ज स्ट्रीट होटल में छिपकर बैठी थी, और इसे 'मनहूस की फटी हुई बनियान' जैसे फ्रेज से बयां किया। उन्होंने सवाल किया, "पाकिस्तानी टीम आतंकियों की तरह बच्चों के पीछे क्यों छिप रही है? डिबेट में आओ, और दुनिया को दिखाओ कि तुम्हारे पास क्या रीढ़ बची है।" पाकिस्तान ने बाद में अपने हाईकमीशन के अकाउंट से भारत पर इल्जाम लगाते हुए झूठ फैलाने की कोशिश की, जिसे साई दीपक ने सबूतों से ध्वस्त कर दिया।
ये भी पढे़ं: Pakistan: इमरान खान को जेल भेजना चाहते थे जनरल मुनीर? वो कड़वी शुरुआत जिसने सब बदल दिया












Click it and Unblock the Notifications