इजरायल के साथ शांति प्रयासों में लगे फिलीस्तीन के नेता साएब एराकात का कोविड-19 से निधन
रामल्ला।
फिलीस्तीन की मशहूर राजनीतिक हस्ती साएब एराकात का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। एराकात ने जेरूशलम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 65 वर्षीय एराकात फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गइनाजेशन के महासचिव और फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के सलाहकार थे जो कि फिलीस्तीन एडमिनिस्ट्रेशन के मुखिया भी हैं। एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से उनके निधन पर तीन के दिन के शोक का ऐलान किया गया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
कौन
थे
साएब
एराकात
एराकात
पिछले ढाई दशकों से इजरायल के साथ शांति वार्ता में अहम रोल अदा कर रहे थे। सन 1993 में हुए ऐतिहासिक ओस्लो समझौते में एराकात की अहम भूमिका थी। इसी समझौते के बाद फिलीस्तीन एडमिनिस्ट्रेशन के गठन का रास्ता खुला। इसके बाद ही वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में फिलीस्तीन के नागरिकों को स्वशासन का हक मिल सका था। ये वो इलाके थे जिस पर साल 1967 में इजरायल ने कब्जा कर लिया था। फिलीस्तीन एडमिनिस्ट्रेशन के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने साएब एराकात के निधन पर कहा, 'हमारे भाई और दोस्त डॉक्टर साएब एराकात का निधन फिलीस्तीन और उसके लोगों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।' साएब एराकात ने आठ नवंबर को बताया था कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।











Click it and Unblock the Notifications