Hit and Run Case: मशहूर रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क हादसे में मौत

Sad News: Rapper Nicki Minaj's father meet hit-and-run accident, what says Police: मिनेओला। एक दुखद खबर संगीत की दुनिया से है, मशहूर अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के पिता रॉबर्ट मराज की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक रॉबर्ट मराज शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी और फरार हो गई। रॉबर्ट मराज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मशहूर रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क हादसे में मौत

कार वाला कौन था और उसने ये क्यों किया, इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है क्योंकि टक्कर मारने के बाद ही वो फरार हो गया है। पिता की मौत के बाद से रैपर निकी मिनाज और उनका पूरा परिवार सदमे में हैं। उनकी ओर से अभी इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। रैपर के फैंस भी इस हादसे से बहुत ज्यादा दुखी हैं, लोगों ने ट्विटर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

रैपर मिनाज का वास्तविक नाम ओनिका तान्या मराज

आपको बता दें कि रैपर मिनाजका वास्तविक नाम ओनिका तान्या मराज है। त्रिनिदाद में जन्मी अमेरिकी संगीतकार हैं। मिनाज का जन्म सेन्ट जेम्स, त्रिनिदाद और टोबैगो में हुआ था। मिनाज का पहला ही एलबम पिंक फ्राइडे (2010) ने लोगों के बीच धूम मचा दी थी। वो यूएस बिलबोर्ड 200 पर नंबर एक पर पहुंच गया था इसलिए इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ अमेरिका ने इस वीडियो को ट्रिपल प्लैटिनम प्रमाण दिया था इसके बाद उनका उनका दूसरा एल्बम रोमन रीलोडेड, 2012 में रिलीज हुआ था जिसने पूरे विश्व में धूम मचा दी। हाल ही में वो केनेथ पेटी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी, क्योंकि केनेथ पर हत्या और रेप जैसे आरोप हैं, मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा था कि निकी मिनाज ने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+