साद अहमद वराइच कौन हैं? भारत में पाकिस्तान उच्चायोग की कमान संभालने अफसर के बारे में जानिए

पाकिस्तान ने साद अहमद वराइच को भारत में उच्चायुक्त का प्रभार मिला है। साद अहमद ने एजाज खान की जगह ली है। एजाज खान का कार्यकाल बतौर पाकिस्तानी उच्चायुक्त प्रभार पूरा हो गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक साद अहमद वराइच ने नई दिल्ली पहुंचकर अपना दायित्व संभाल लिया है। वराइच इससे पहले अफगानिस्तान, तुर्की और ईरान में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं।

who-is-saad-ahmad-warraich

उच्चायुक्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुष्टि करते हुए लिखा, आज साद अहमद वराइच ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास में प्रभारी डी' अफेयर के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने एजाज खान की जगह ली है जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। उच्चायोग ने एजाज खान को उनकी समर्पित सेवा के लिए आभार भी व्यक्त किया।

कौन हैं साद अहमद वराइच?

भारत में पाकिस्तान के प्रभारी उच्चायुक्त की भूमिका संभालने से पहले साद अहमद वराइच ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी दूत के रूप में कार्य किया है। पाकिस्तानी समाचार समा टीवी आउटलेट के मुताबिक वराइच ने अफगानिस्तान, ईरान और तुर्की में पाकिस्तान का नेतृत्व किया है। साद अहमद वराइच ने गर्वनमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर से इकॉनमिक्स में एमए और सिंगापुर के नाययांग बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है।

गीतिका श्रीवास्तव को मिला था प्रभार

पिछले साल भारत ने पाकिस्तान में 2005 बैच की IFS अफसर गीतिका श्रीवास्तव को भारतीय उच्चायोग में प्रभारी नियुक्त किया था। यह पहली बार हुआ जब पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान किसी महिला को दी गई। गीतिका ने सुरेश कुमार की जगह ली थी।

आपको बता दें कि अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था। यानी कि अब दोनों देशों में कोई उच्चायुक्त नहीं होता है। इसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारी करते हैं। इस्लामाबाद में अंतिम भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+