G20: चीनी विदेश मंत्री किन और एस जयशंकर की होगी मुलाकात! LAC पर तनाव कम हो पाएगा?

एस जयशंकर और किन गांग के बीच एक बैठक की योजना बनाई जा रही है। बीते साल चीन के विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद यह किन का पहला भारत दौरा है।

S Jaishankar to meet China’s Qin Gang

File Image

G20 देशों के विदेश मंत्रियों की आज दिल्ली में अहम मीटिंग होने जा रही है। करीब पांच महीने बाद रूस और अमेरिका के अलावा चीन के फॉरेन मिनिस्टर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेंगे। LAC पर जारी सैन्य तनाव के बीच चीन के विदेश मंत्री किन गांग विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर अपने समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि मीटिंग से एक दिन पहले भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा इस बात के बारे में कुछ भी साफ बताने से इनकार कर दिया।

किन गांग का पहला भारत दौरा

हालांकि, सरकारी सूत्रों ने दिप्रिंट को बताया कि एस जयशंकर और किन गांग के बीच एक बैठक की योजना बनाई जा रही है। बीते साल चीन के विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद यह किन का पहला भारत दौरा है। पूर्वी लद्दाख गतिरोध को सुलझाने के लिए 17वें दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता के मद्देनजर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की इस मुलाकात का बहुत महत्व है। जयशंकर के साथ किन की मुलाकात के बारे में पूछने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन, भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।

माओ निंग ने कहा कि चीन और भारत दोनों प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों की आबादी एक अरब से अधिक है। हम पड़ोसी हैं और दोनों उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं हैं। चीन और भारत के सशक्त संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के हितों को साधते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जयशंकर के साथ किन गांग के मुलाकात के बारे में कोई आश्वासन नहीं दिया है लेकिन उन्होंने कहा है कि समय पर किन के भारत दौरे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

लद्दाख सैन्य गतिरोध के बाद से संबंध खराब

आपको बता दें कि मई 2020 में पूर्वी लद्दाख गतिरोध की वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। इस गतिरोध को सुलाझाने के लिए अभी तो दोनों देशों के बीच 17 दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ताएं हुए हैं। भारत हमेशा से कहता रहा है कि चीन के साथ उके संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते, जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांसति बहाल नहीं होगी। माना जा रहा है कि मीटिंग के दौरान या उसके अलग भारत के विदेश मंत्री जयशंकर रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+