एस जयशंकर ने फिलिस्तीनी PM से की बात, मोहम्मद शतायेह ने गाजा और वेस्ट बैंक की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की

S Jaishankar Talk Palestinian PM Mohammad Shtayyeh: इजरायल और हमास के बीच युद्ध दो महीने से जारी है। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में हमास को तहस नहस कर दिया है। इजरायल ने गाजा को पूरी तरह से नेस्तनाबूत करने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी युद्ध विराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह के साथ बातचीत की। एस जयशंकर ने फिलिस्तीन पर भारत की लंबे समय से चली आ रही स्थिति को दोहराया। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मोहम्मद शतायेह ने गाजा और वेस्ट बैंक की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

एस जयशंकर ने फिलिस्तीनी PM से की बात

विदेश मंत्री ने कहा कि आज शाम फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह से बात की। उन्होंने गाजा और वेस्ट बैंक दोनों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। फिलिस्तीन पर भारत की लंबे समय से चली आ रही स्थिति को दोहराया। संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय के मंत्री अरिंदम बागची ने 12 अक्टूबर को एक प्रेस वार्ता में कहा था कि फिलिस्तीन मुद्दे के संबंध में भारत की स्थिति दीर्घकालिक और सुसंगत रही है। अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत ने हमेशा एक संप्रभु, स्वतंत्र और स्थापित करने की दिशा में सीधी बातचीत फिर से शुरू करने की वकालत की है।

इससे पहले अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की थी और गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की थी। इजरायली हमले में हमास के अस्पताल में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इस युद्ध में अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग पर अहम चर्चा, कनाडा मुद्दे पर पेनी वोंग से क्‍या बोले एस जयशंकर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+