'सेक्सी ड्रेस' में दिखी युवती तो हो गया मुकदमा, कोर्ट ने कहा- ये 'शर्मनाक', हुई 2 साल की जेल
नई दिल्ली, 20 अगस्त। मध्य पूर्व अफ्रीका का एक देश अपने सख्त कानून के लिए जाना जाता है। यहां महिलाओं के ड्रेस को लेकर खासी सख्ती है। एक 24 वर्षीय युवती को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वजह ये कि उसने कपड़े कानून के मुताबिक नहीं पहने। बाद में अदालत में वो दोषी साबित हुई। जिसके बाद वहां की कोर्ट ने उसे 2 साल कैद की सजा सुना दी।

'अश्लील ड्रेस' पर कोर्ट का निर्णय
रवांडा में महिलाओं को लेकर खासी सख्ती है। ये देश अपने अजीबो गरीब कानून कायदे के लिए भी जाना जाता है। यहां महिलाओं के ड्रेस को लेकर सख्त कानून हैं। जिनके उल्लंघन पर कठोर सजा भी है। एक अश्लील ड्रेस पहनने पर 24 वर्षीय युवती को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

रवांडा की 24 साल की युवती को जेल
अफ्रीकी देश रवांडा अपने सख्त कानून के लिए जाना जाता है। यहां की एक खूंखार जेल की हकीकत चौंकाने वाली है। जहां कैदी एक दूसरे को मारकर खा जाते हैं। वहीं एक इस देश की अदालत ने एक महिला को सख्त सजा सुनाई है। रवांडा की कोर्ट ने उसे उसे 2 साल कैद की सजा सुना दी है।

म्यूजिक पार्टी में पहनी थी ड्रेस
24 वर्षीय रवांडा की महिला लिलियन मुगाबेकाजी एक म्यूजिक पार्टी में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने एक सेक्सी पोशाक पहनी। जिसे रवांडा के कानून की भाषा में अश्लील माना गया। जिसके बाद उन पर कानून के उल्लंखन के आरोप लगे। मामला कोर्ट में पहुंचा और वो दोषी साबित हुईं। मामले में अदालत लिलियन मुगाबेकाजी को दो साल कैद की सजा सुना दी।

युवती की गिरफ्तारी पर आक्रोश
अफ्रीका महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित देश है। लेकिन अगर हम रवांडा में महिलाओं को लेकर कानून की बात करें तो ये देश 'अश्लील' कपड़े पहनने वाली महिलाओं के प्रति काफी कठोर है। लिलियन मुगाबेकाजी के मामले में गत गुरुवार को अधिवक्ताओं ने कहा कि रवांडा में 'शर्मनाक' कपड़े पहनने के आरोप में गिरफ्तार की गई 24 वर्षीय एक महिला को 'सार्वजनिक अभद्रता' के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई गई। लिलियन मुगाबेकाजी की गिरफ्तारी की खबर से रवांडा के कुछ लोगों में आक्रोश की खबरें आईं। जबकि पूर्व न्याय मंत्री जॉन्सटन बुसिंग्ये सहित सरकारी अधिकारियों ने इस कदम का समर्थन किया।

7 अगस्त को गिरफ्तार हुईं थीं लिलियन मुगाबेकाजी
रवांडा में लिलियन मुगाबेकाजी को सात अगस्त को उस समय गिरफ्तार किया गया था। इससे आठ दिन पहले लोकप्रिय फ्रांसीसी संगीतकार ताइक के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जिसमें उन्होंने एक ट्रांसपैरेंट पोशाक पहनी थी। अभियोजकों ने मुगाबेकाजी पर अंग प्रदर्शन और शर्मनाक ड्रेस पहनने के आरोप लगाए थे। कोर्ट में मुगाबेकाजी को 30 दिन की रिमांड पर भेजने की मांग की गई थी। मामले में मंगलवार को कोर्ट मुगाबेकाजी के जमानत पर फैसला सुनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications