NATO देशों पर कभी भी हमला कर सकता है रूस, रूस टुडे के संपादक की चेतावनी, एक सुबह हम उठेंगे और...

NATO ने लगातार यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की है और अगर नोटा पर रूस हमला करता है, तो वो स्थिति पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो सकती है।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध कभी भी खतरनाक दिशा में मुड़ सकता है और पूरी दुनिया के लिए संकट बन सकता है। न्यूजवीक की खबर के मुताबिक, रूस टुडे (आरटी) की प्रधान संपादक मार्गरीटा सिमोनियन ने कहा है, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की मदद करने वाले नाटो के सदस्य देशों के खिलाफ हमले की धमकी देने वाले हैं।

जिसके बाद आशंका बन रही है, कि हो सकता है ये युद्ध नाटो बनाम रूस हो जाए और फिर ये युद्ध कहां जाकर थमेगा, इसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है।

Russia-Ukraine

रूस टुडे (आरटी) की प्रधान संपादक मार्गरीटा सिमोनियन ने कहा, कि उनका मानना है, कि व्लादिनीर पुतिन जल्द ही यूक्रेन की मदद करने वाले नाटो देशों को 'अल्टीमेटम' देंगे। संपादक मार्गरीटा सिमोनियन को पुतिन समर्थक माना जाता है और कई एक्सपर्ट्स ने उनके बयान के बाद युद्ध के गंभीर होने की आशंका जताई है।

यूक्रेन युद्ध हो सकता है खतरनाक

आपको बता दें, कि यूक्रेन ने काउंटर अटैक करना शुरू कर दिया है और यूक्रेन ने दावा किया है, कि उसने रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को वापस अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है।

जबकि, संपादक मार्गरीटा सिमोनियन ने कहा ने कहा, कि पुतिन को लगता है, कि पश्चिम देश जो लगातार यूक्रेन में हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, वो "युद्ध में भागीदारी का गठन करता है।"

उन्होंने कहा, कि "एक सुबह हम उठेंगे और हमें पता चलेगा, कि पिछली रात व्लादिमीर पुतिन ने एक अल्टीमेटम घोषित किया है, जिसमें कहा जाएगा, कि ऐसे देशों के एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाले एफ-16 विमान, जो रूसी क्षेत्र पर हमला कर रहे हैं, और ऐसे देशों के बंदरगाहों से भेजे गये हथियारों की आपूर्ति जारी रहती है, तो हम इन हवाई क्षेत्रों और बंदरगाहों पर हमला करने को वैध लक्ष्य मानेंगे'।

यानि, मार्गरीटा सिमोनियन का कहना है, कि रूस उन देशों के एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों को निशाना बना सकता है, जहां से यूक्रेन में हथियारों की सप्लाई की जाती है और अगर रूस ऐसा करता है, तो विनाशक युद्ध शुरू हो सकता है।

उन्होंने जोर देकर कहा, कि रूस के पास बिना किसी अल्टीमेटम के यह घोषित करने का भी अधिकार है, कि नाटो देश रूस के लिए वैध लक्ष्य हैं। उनकी टिप्पणी का वीडियो यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है।

मार्गरीटा सिमोनियन के आरटी टूडे ने बड़े पैमाने पर रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्रेमलिन के समर्थन में लाइन खींची है। उसने यूक्रेन और पश्चिम के खिलाफ पिछली धमकियों के लिए भी सुर्खियां बटोरीं थ, जब पिछले साल अप्रैल में प्रधान संपादक ने यूक्रेन के "पूर्ण विनाश" और "परमाणु हमले" करने के अपने विचार को जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+