रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने दी डोनाल्‍ड ट्रंप को धमकी, तैयार हो रहा खतरनाक मिसाइल सिस्‍टम

मॉस्‍को। पिछले दिनों अमेरिका ने रूस के साथ शीत युद्ध के समय हुई एक एतिहासिक मिसाइल संधि को खत्‍म करने का ऐलान कर दिया है। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने भी साफ कर दिया था कि उनका देश भी इस संधि से हट जाएगा। अब राष्‍ट्रपति पुतिन ने चेतावनी दी है कि उनका देश एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल को डेवलप कर रहा है। उन्‍होंने कहा है कि यह नई मिसाइल अजेय होगी और इसकी स्‍पीड आवाज की गति से पांच गुना ज्‍यादा होगी। हालांकि पुतिन ने अपने देश की सेनाओं को मिसाइल के लॉन्चिंग प्‍लेटफॉर्म का विस्‍तार करने की जगह अपने रक्षा मंत्री सर्गेई के शोईगू को आदेश दिया है कि मिसाइल सिस्‍टम पर खर्च की योजना साल 2019 में बनाई गई योजना के अंदर ही होनी चाहिए।

हाइपरसोनिक मिसाइल पर चल रहा काम

हाइपरसोनिक मिसाइल पर चल रहा काम

एक ट्रांसक्रिप्‍ट को राजधानी मॉस्‍को से जारी किया गया है। इसमें पुतिन ने कहा है, 'हमें खुद को हथियारों की महंगी रेस में शामिल नहीं होने देना है।' रक्षा मंत्री शोइगू ने मंगलवार को मिलिट्री ऑफिसर्स से मुलाकात की है। उन्‍होंने ऑफिसर्स से कहा है कि अगले वर्ष के अंत तक हाइपरसोनिक मिसाइल का जमीन पर आधारित वर्जन को डेवलप करना है। रूस ने मिसाइल सिस्‍टम को पहले ही डेवलप कर लिया है। इसके अलावा रूस ने समंदर से लॉन्‍च होने वाली मिसाइल कैलिबर का लैंड वर्जन भी डेवलप कर लिया है।

साल 1987 में हुई थी अमेरिका के साथ संधि

साल 1987 में हुई थी अमेरिका के साथ संधि

साल 1987 में तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति रोनाल्‍ड रीगन और सोवियत संघ के नेता मिखाइल एस गोर्बाचोव के बीच एक संधि हुई थी। शीत युद्ध के दौरान हुई इस संधि में जमीन ने लॉन्‍च हो सकने वाली मिसाइल जिनकी रेंज 500 से 5,500 किलोमीटर या फिर करीब 300, 3,400 किलोमीटर तक थी, उन पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन पिछले दिनों अमेरिका ने इसी संधि को खत्‍म करने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका का कहना है कि रूस ने इस संधि का उल्‍लंघन किया है। वहीं रूस इस बात से इनकार करता है और उसकी ओर से कहा गया है कि अब वह उन सिस्‍टम को डेवलप करेगा जिन्‍हें पहले बैन कर दिया गया था।

दिसंबर में नई मिसाइल लॉन्‍च

दिसंबर में नई मिसाइल लॉन्‍च

दिसंबर माह में रूस ने परमाणु ताकत से लैस नई मिसाइल एवानगार्ड को लॉन्‍च किया है। इसकी लॉन्चिंग खुद राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने देखी और उन्‍होंने इसकी तुलना किसी आग के गोले से की है। पुतिन रूस के रक्षा मंत्रालय के कंट्रोल रूम में मौजूद थे जब इस मिसाइल की टेस्‍ट लॉन्चिंग की जा रही थी। पुतिन ने लॉन्चिग के बाद कहा, 'यह अपने लक्ष्‍य की तरफ किसी उल्‍कापिंड की तरह बढ़ती है और बिल्‍कुल आग के गोले जैसी है।'इस मिसाइल को साउथ वेस्‍ट रूस से लॉन्‍च किया गया था। इस मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्‍य को भेदा और 3,700 मील की दूरी यानी 5954 किलोमीटर दूर स्थित टारगेट को नष्‍ट किया।

रूस के पास हैं खतरनाक हथियार

रूस के पास हैं खतरनाक हथियार

पुतिन ने मार्च 2018 में ऐलान किया था कि रूस के पास नई तरह के हथियार हैं। पुतिन ने इस ऐलान में एवानगार्ड मिसाइल को भी शामिल किया था। अपने आक्रामक अंदाज में भाषण देते हुए पुतिन ने कहा था कि ये हथियार दुनिया के किसी भी कोने में हमला कर सकता है और अमेरिका की मिसाइल शील्‍ड को भी धोखा दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+