'भारत को देखो, कितने टैलेंटेड लोग हैं, बेहतरीन विकास होगा', पुतिन ने जमकर की हिन्दुस्तान की तारीफ

रूसी राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, 'भारत की तरफ देखिए, काफी ज्यादा टैलेंटेड और प्रेरित लोग, जो अपने आंतरिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं"।

Vladir Putin Priase India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और भारत में रहने वाले लोगों की जमकर तारीफ की है और उन्होंने भारतीयों की प्रतिभा और योग्यता का लोहा माना है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को भारतीयों को "प्रतिभाशाली" और "प्रेरित" कहकर प्रशंसा की और कहा कि भारत में विकास करने की बहुत संभावनाएं हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि, विकास के रास्ते पर भारत उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। आपको बता दें कि, एक हफ्ते में ये दूसरी बार है, जब पुतिन ने भारत को याद किया है। इससे पहले पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी तारीफ की थी।

पुतिन ने की भारत की तारीफ

पुतिन ने की भारत की तारीफ

रूस के एकता दिवस के मौके पर 4 नवंबर को बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति ने तारीफ करते हुए कहा, कि भारत में विकास करने के लिए काफी संभावनाएं हैं। मूल रूप से रूसी भाषा में बोल रहे पुतिन के भाषण को समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ट्रांसलेट किया है, जिसमें पुतिन को ये कहते हुए ट्रांसलेट किया गया है, कि "भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारत के डेढ़ अरब लोगों के पास ये अपार क्षमता है। आपको बता दें कि, इससे पहले 27 अक्टूबर को भी रूसी राष्ट्रपति ने भारत की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की भी तारीफ की थी और कहा था, कि भारत में रूस के बीच के मजबूत संबंध पश्चिमी देशों की आंखों में खटकते हैं।

भारत की शान में पढ़े कसीदे

भारत की शान में पढ़े कसीदे

रूसी राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, 'भारत की तरफ देखिए, काफी ज्यादा टैलेंटेड और प्रेरित लोग, जो अपने आंतरिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। और भारत निश्चित तौर पर काफी उत्कृष्ट परिमाण हासिल करेगा। भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है और अब भारत के लगभग डेढ़ अरब लोगों में यह क्षमता है।' इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की 'अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति' के बारे में बात की।

पश्चिम पर पुतिन का निशाना

पश्चिम पर पुतिन का निशाना

रूसी और वैश्विक इतिहास के बारे में भाषण देते हुए पुतिन ने कहा कि, पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था। उन्होंने कहा कि, 'काफी हद तक, पूर्व की ओपनिवेशिक शक्तियों ने जो समृद्धि को हासिल किया, वो काफी हद तक अफ्रीका में की गई लूटपाट पर आधारित थी।' उन्होंने पश्चिमी देशों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, "हर कोई यह जानता है। हां, वास्तव में, और यूरोप में शोधकर्ता इसे छिपाते नहीं हैं। ऐसा ही है। वे कहते हैं कि यह काफी हद तक अफ्रीकी लोगों के दुख और पीड़ा पर बनाया गया था, मैं इसे पूरी तरह से नहीं कह रहा हूं, लेकिन काफी हद तक औपनिवेशिक शक्तियों की समृद्धि इसी तरह से बनाई गई थी। यह एक स्पष्ट तथ्य है, जिसमें डकैती, दास व्यापार शामिल है।"

पीएम मोदी को बताया था देशभक्त

पीएम मोदी को बताया था देशभक्त

आपको बता दें कि, इससे पहले 28 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के आर्थिक विकास की जमकर प्रशंसा की थी। वल्दाई डिस्कशन क्लब में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि, भारत ने ब्रिटिश उपनिवेश से आधुनिक देश बनने तक जबरदस्त प्रगति की है। लगभग 1.5 बिलियन लोग और और एक दृढ़ विकास के प्रयास का परिणाम आज भारत के सामने है। आज सभी देश भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा की दृष्टि रखते हैं। मास्को में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बहुत कुछ किया है। वो अपने देश के देशभक्त हैं। 'मेक इन इंडिया' का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+