'अगर सीरिया के हमलों में रास्ते में आए तो बर्बाद कर के रख दूंगा'
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के एक ताजा बयान के बाद टर्की और रूस के बीच तनाव और बढ़ गया है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने साफ-साफ चेतावनी देने के अंदाज में कहा है कि सीरिया में रूस की ओर से जारी कार्रवाई में कोई भी अगर रास्ते में आया तो वह उसे बर्बाद करके रख देंगे।

इसके साथ ही पुतिन ने अपनी सेनाओं को आदेश दे दिए हैं कि अगर उनकी एयरफोर्स पर कोई भी खतरा नजर आए तो उसे वहीं खत्म कर दिया जाए। राष्ट्रपति पुतिन ने यह बात मॉस्को में हुई एक डिफेंस मीटिंग के दौरान कहीं। आपको बता दें कि नवंबर में टर्की ने रशियन एयरफोर्स के एक जेट को मार गिराया था।
पढ़ें- आईएसआईएस के खिलाफ होगी परमाणु हथियारों से जंग!
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस की सेनाओं ने सीरिया में मौजूद आतंकियों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में रूस की सेनाएं वाकई तारीफ की हकदार हैं।
पुतिन ने साथ ही अपनी सेनाओं को सीरिया में इजरायल की कमांड पोस्ट और अमेरिका की अगुवाई वाली अतंराष्ट्रीय सेनाओं के साथ आपसी सहयोग बढ़ाने की बात भी कही है।
अभी कुछ ही दिनों पहले रूस के राष्ट्रपति ने सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ परमाणु हमले की संभावना को भी अपने एक बयान के साथ जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications