पुतिन ने अमेरिका को दिया झटका,खुफिया राज लीक करने वाले स्नोडेन को दी नागरिकता

मास्को, 26 सितंबर: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका सरकार और खुफिया विभाग को एक्सपोज करने वाले व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडन को रूस की नागरिकता देने वाली डिक्री पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। स्नोडेन ने करीब 10 साल पहले डॉक्यूमेंट्स लीक कर अमेरिकी की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के कई खुफिया सर्विलांस ऑपरेशंस का खुलासा कर दिया था। जिससे अमेरिका को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Russian President Vladimir Putin granted citizenship to whistle blower Edward Snowden

26 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश के अनुसार, अमेरिकी के पूर्व इंटेलीजेंस कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन उन 75 विदेशी नागरिकों में शामिल रहे, जिन्हें रूस की नागरिकता प्रदान की गई है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के एक पूर्व ठेकेदार स्नोडेन अमेरिका में अभियोजन का सामना करने से बचने के लिए 2013 से रूस में रह रहे हैं। स्नोडेन पर अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रमों के विवरण वाले दस्तावेजों को लीक करने का आरोप है।

रूस ने स्नोडन को ऐसे समय में नागरिकता दी है जब यूक्रेन युद्ध की वजह से पश्चिमी देश और अमेरिका सभी वैश्विक मंचों पर रूस को घेर कर उस पर वैश्विक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास प्रदान किया गया था। उस समय स्नोडेन ने कहा था कि उन्होंने अपनी अमेरिकी नागरिकता को छोड़े बिना रूसी नागरिकता के लिए आवेदन करने की योजना बनाई है।

स्नोडेन ने दुनिया को बताया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी देश और विदेशों में लोगों की निगरानी के कई कार्यक्रम चलाती हैं। स्नोडेन के खुलासों पर उस समय दुनिया भर में काफी विवाद हुआ था और अमेरिका की सरकार काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। इसके बाद साल 2013 में अमेरिकी अथॉरिटीज ने स्नोडेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरकारी संपत्ति की जासूसी और चोरी के आरोप लगाए था।

केस दर्ज होने के बाद 39 वर्षीय एडवर्ड स्नोडन गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका छोड़कर भाग गए और 2013 में उन्होंने रूस में शरण ली। तब से वह रूस में ही रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+