रूस: राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के पास नहीं है कोई स्मार्ट फोन और ऑनलाइन कंटेंट से लगता है डर
। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन जो दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स में शुमार किए जाते हैं, उनके पास आज भी कोई स्मार्ट फोन नहीं है। पुतिन की मानें तो उन्हें आज भी टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं मालूम है और इसलिए वह स्मार्ट फोन का प्रयोग करने से कतराते हैं।
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन जो दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स में शुमार किए जाते हैं, उनके पास आज भी कोई स्मार्ट फोन नहीं है। जी हां, आपको सुनकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन यह सच है और इस सच को खुद पुतिन ने स्वीकार किया है। पुतिन की मानें तो उन्हें आज भी टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं मालूम है और इसलिए वह स्मार्ट फोन का प्रयोग करने से कतराते हैं। पुतिन ने ऑनलाइन कंटेंट को लेकर भी अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। पुतिन ने साल 2005 में इस बात की जानकारी दी थी कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं है और उनके इस ऐलान ने लोगों को हैरान कर दिया था।

इंटरनेट के प्रयोग से घबराते पुतिन
पिछले वर्ष पुतिन ने बताया कि उनके पास किसी तरह का कोई इंटरनेट नहीं है और उन्हें सोशल मीडिया के प्रयोग में बिल्कुल भी मजा नहीं आता है। पुतिन ने कुर्शातोव न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुखिया मिखाइल कोवालचुक के एक भाषण में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस बात का खुलासा किया। पुतिन ने यह बात साइबेरिया जाते समय कही जहां पर 18 मार्च को चुनाव होने हैं। पुतिन इन चुनावों के जरिए चौथी बार राष्ट्रपति बनने की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
पुतिन ने हंसते हुए कोवालचुक से कहा, 'आपने कहा कि हर किसी के पास स्मार्ट फोन है लेकिन मेरे पास तो आजतक स्मार्ट फोन नहीं है।' कोवालचुक ने टिप्पणी की थी कि आजकल सबकी जेब में एक स्मार्टफोन होता है। 65 वर्ष के पुतिन ने पिछले वर्ष स्कूली बच्चों से मुलाकात करते हुए उनसे कहा था कि वह आज भी इंटरनेट का प्रयोग न के बराबर करते हैं। बच्चों ने पुतिन से पूछा था कि क्या पह इंस्टाग्राम और दूसरी सोशल नेटवर्क साइट को खाली समय में देखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications