रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, भारत की जमकर की तारीफ

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को अपना संदेश भेजा है। पुतिन ने अपने बधाई संदेश में भारत की खूब प्रशंसा भी की है।

Putin congratulate Republic Day

File Image: PTI

भारत में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश को दुनिया भर से बधाई एवं शुभकामना के संदेश आ रहे हैं। इसी क्रम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को अपना संदेश भेजा है। पुतिन ने अपने बधाई संदेश में भारत की खूब प्रशंसा भी की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्थिरता में भारत की अहम भूमिका

रूसी राष्ट्रपति ने इसके साथ आगे कहा कि आपका देश अंतरराष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने में अहम योगदान दे रहा है। पुतिन ने इसी के साथ अपने संदेश में रूस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में भी बात की है। पुतिन ने लिखा है, मुझे विश्वास है कि एक साथ काम करके हम सभी क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं। यह निस्संदेह रूस और भारत के मित्रवत लोगों के मौलिक हितों को पूरा करता है।

अन्य देशों से भी मिले बधाई संदेश

भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने इस अवसर पर एक वीडियो बनाकर बधाई दिया है। इस वीडियो में अमेरिका के दो अधिकारी राघवन और स्टेफनी भारतीय सिंगर पवित्रा चारी के साथ वन्दे मातरम् गाते हुए दिख रहे हैं। अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा- भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव पार्टनरशिप में से एक है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी भारत को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान की सफलता राष्ट्रों के लिए एक प्रेरणा है। भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+