सीआईए के एजेंट इंटरनेट पर अब ब्लादिमीर पुतिन लगाएंगे नियंत्रण

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि एडवर्ड स्नोडेन ने अमेरिका की ओर से जारी इंटरनेट की जासूसी का जो भंडाफोड़ किया है उससे साबित होता है कि अमेरिका किस कदर इंटरनेट पर अपना हक रखता है। पुतिन के मुताबिक रूस को इंटरनेट पर अमेरिका के एकाधिकार को खत्म करने के लिए कोशिशें की जानी चाहिए और ऑनलाइन पर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। पुतिन ने संकेत दिया है कि सरकार के स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है।
रूसी संसद ने एक ऐसा कानून पास किया है जिसके तहत सोशल मीडिया वेबसाइट्स को न केवल अपने सर्वर रूस में लगाने होंगे बल्कि यूजर्स की जानकारियों को छह महीने तक सुरक्षित रखना होगा। रूसी राष्ट्रपति ने आगाह किया है कि गूगल पर आने वाली कोई भी जानकारी उन सर्वर से गुजरती है, जो अमेरिका में हैं और जिसकी हर जानकारी पर उनकी नजर है।
उन्होंने रूस के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन यांदेक्स पर भी भविष्य में सख्ती से नियंत्रण के संकेत दिए। पुतिन ने कहा कि यांदेक्स विदेश में पंजीकृत है, केवल टैक्स ही नहीं बल्कि दूसरी वजहों से भी। उन्होंने ये भी कहा कि इसमें अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की हिस्सेदारी है। साथ ही यह चिंता भी जाहिर की कि इंटरनेट पर विदेशों से नियंत्रण हो रहा है। पुतिन ने कहा कि जब यांदेक्स की शुरुआत हुई तब बहुत से अमेरिकियों और यूरोपियन एग्जीक्यूटिव्स की वजह से इस पर कई तरह के दबाव थे।












Click it and Unblock the Notifications