पुतिन को जहर देकर मारने की साजिश? राष्ट्रपति भवन के एक हजार से ज्यादा कर्मचारी बर्खास्त

रूस में विरोधियों को ठिकाना लगाने के लिए ‘नर्व एजेंट’ जहर का काफी इस्तेमाल किया जाता है और पुतिन के प्रमुख विरोधी एलेक्सी नवेलनी ने भी पुतिन पर जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

मॉस्को, मार्च 23: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश का बहुत बड़ा खुलासा क्रेमलिन की तरफ से करने का खुलासा किया गया है और रिपोर्ट है कि, डर के मारे क्रेमलिन के कम से कम एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति भवन से बाहर निकाल दिया गया है।

पुतिन को जहर देने का डर

पुतिन को जहर देने का डर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में अपने सभी निजी कर्मचारियों को इस डर से बदल दिया था कि उन्हें जहर दिया जा सकता है। पुतिन को जहर देने की कोशिश में क्रेमलिन के हजार कर्मचारियों को यूक्रेन युद्ध के पहले निकाला गया है, या फिर बाद में अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, जिन लोगों को बर्खास्त किया गया उनमें रसोइया, कपड़े साफ करने वाले और बॉडीगार्ड्स शामिल हैं।

बड़ी साजिश की आशंका

बड़ी साजिश की आशंका

डेली मेल की रिपोर्ट में यूक्रेनी खुफिया अधिकारियों ने खुलास किया है कि, रूसी राष्ट्रपति को जहर देकर मारने की साजिश की खबर निराधार नहीं है और मास्को के बड़े अधिकारि पुतिन को जहर देकर मारने और उनकी हत्या को एक हादसे के तौर पर प्रस्तुत करने की प्लानिंग कर रहे थे। डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है, "रूस में 'प्रभावशाली' व्यक्तियों के एक समूह ने कथित तौर पर राष्ट्रपति को पद से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया है और दावा तो ये भी किया गया है कि, राष्ट्रपति पुकिन का स्थान लेने के लिए एक उत्तराधिकारी को चुन भी लिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस पर जो प्रतिबंध लगाए गये हैं, उसको लेकर क्रेमलिन के कुछ अधिकारी काफी चिंतित हैं और उन्हें रूस का भविष्य चिंताजनक लग रहा है।

अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव का आया नाम

अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव का आया नाम

यूक्रेन ने दावा किया है कि, रूस की केन्द्रीय सुरक्षा सेवा के निदेशक 70 वर्षीय अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव पुतिन को खत्म करने की योजना बनाने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। जबकि रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी पुतिन का कट्टर समर्थक है और युद्ध शुरू होने से पहले ही उन्हें सारी चीजों के बारे में पता था। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्तनिकोव और पुतिन ने केजीबी में एक साथ काम किया था, ऐसा माना जाता है कि बोर्तनिकोव का हाल ही में पुतिन के साथ संबंध खराब हो गए हैं।

रहस्यमयी है पुतिन का निजी जीवन

रहस्यमयी है पुतिन का निजी जीवन

आपको बता दें कि, यूक्रेन युद्ध के बीच सैकड़ों ऐसी खबरें आ रही हैं, जो प्रोपेगेंडा का हिस्सा भी हो सकती हैं, लिहाजा सारी खबरों की पुष्टि करना संभव नहीं है। पिछले 2 महीने में कई ऐसी रिपोर्ट्स आ चुकी हैं, जिनमें दावे किए गये हैं कि, राष्ट्रपति पुतिन से क्रेमलिन के कई उच्च-अधिकारी खुश नहीं हैं और युद्ध के मद्देनजर, कई विश्लेषकों ने पुतिन की समझदारी पर सवाल भी उठाए हैं और कई एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि पूर्व केजीबी एजेंट व्लादिमीर पुतिन गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। इस बीच, जिम्नास्ट अलीना काबेवा, जिनके पुतिन की प्रेमिका होने की अफवाह है, उन्हें स्विटजरलैंड से बाहर निकालने के लिए भी याचिका दायर की गई है और पुतिन की तुलना हिटलर से की गई है।

रूस में ‘जहर’ का होता है इस्तेमाल

रूस में ‘जहर’ का होता है इस्तेमाल

आपको बता दें कि, रूस में विरोधियों को ठिकाना लगाने के लिए 'नर्व एजेंट' जहर का काफी इस्तेमाल किया जाता है और पुतिन के प्रमुख विरोधी एलेक्सी नवेलनी ने भी पुतिन पर जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। एलेक्सी नवेलनी करीब 6 महीने तक जर्मनी के अस्पताल में भर्ती रहे थे और रूस लौटने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें कई धाराओं में जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं, फ्रांस के एक एजेंट ने दावा किया है कि, रूसी राष्ट्रपति को मारने की कोशिश की जा सकती है और रशियन इंटेलिजेंस एजेंसी ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो रूसी राष्ट्रपति की जान लेने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+