पिछले हफ्ते ही किया गया रूसी राष्ट्रपति के कैंसर का ऑपरेशन, जानिए अब कैसे हैं व्लादिमीर पुतिन?
जनरल एसवीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, डॉक्टरों ने जोर देकर कहा था, कि अब ऑपरेशन ही आखिरी विकल्प बचा है। और ऑपरेशन के बाद अब राष्ट्रपति पुतिन रिकवरी कर रहे हैं।
मॉस्को, मई 23: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पिछले हफ्ते 'सफल' कैंसर सर्जरी की गई है और वो अब रिकवरी कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़े लेटेस्ट खबर में ये दावा किया गया है। टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर के मुताबिक, जिसने रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के अंदर से पुख्ता जानकारी प्राप्त करने का दावा करता है, उसने नया दावा किया है कि, 69 साल के व्लादिमीर पुतिन का ऑपरेशन किया गया है और वो ऑपरेशन कामयाब रहा है।

पुतिन का ऑपरेशन रहा कामयाब
रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर ने दावा किया है कि, पुतिन की हालत में सुधार होने से पहले शुक्रवार की रात कुछ समय के लिए बिगड़ गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह ठीक होने के दौरान अगले कुछ और दिन बैठकों में भाग लेने से बचें। जनरल एसवीआर ने पिछले हफ्ते कहा था कि, मंगलवार से स्टेट मीडिया पर पुतिन की सभी उपस्थिति स्टॉक फुटेज के द्वारा किया गया है। यानि, पुतिन की सारी फूटेड नकली हैं और ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि संदेश दिया जा सके, कि राष्ट्रपति पुतिन पूरी तरह से ठीक हैं। जनरल एसवीआर ने दावा किया है कि, असल बात ये है, कि पुतिन की गैर-हाजिरी में देश को वास्तव में पूर्व-एफएसबी जासूस प्रमुख और वर्तमान सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष निकोलाई पेत्रुशेव द्वारा चलाया जा रहा है।
Recommended Video

क्रेमलिन ने नहीं की कोई टिप्पणी
डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलिन ने पुतिन के खराब स्वास्थ्य के लेटेस्ट रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन क्रेमलिन ने लगातार पुतिन की खराब तबीयत की खबरों को लेकर इनकार किया है, कि रूसी राष्ट्रपति किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। लेकिन, पिछले कुछ महीने से लगातार अफवाहें हैं कि पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें कैंसर और पार्किंसंस की बीमारी है। कई रिपोर्टों में बार बार दावे किए गये हैं, कि पुतिन साल 2020 से ही बीमार हैं, लेकिन यूक्रेन पर हमला करने के कुछ दिनों बाद उनकी स्थिति फिर से खराब हो गई और डॉक्टरों ने आरिरी इलाज ऑपरेशन ही बताया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल एसवीआर ने आज लिखा है कि, 'सोमवार 16 मई से मंगलवार 17 मई की रात को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सर्जिकल ऑपरेशन हुआ'।

कामयाब रहा राष्ट्रपति का ऑपरेशन
जनरल एसवीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, डॉक्टरों ने जोर देकर कहा था, कि अब ऑपरेशन ही आखिरी विकल्प बचा है। और ऑपरेशन के बाद अब राष्ट्रपति पुतिन रिकवरी कर रहे हैं। चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, ‘हम पहले ही इस तथ्य के बारे में बात कर चुके हैं कि पुतिन व्यक्तिगत रूप से 17 मई से 19 मई तक अनुपस्थित थे और रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव देश की शासन व्यवस्था को देख रहे थे'। रिपोर्ट में पुख्ता सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गा है कि, 17 मई से 19 मई के बीच रूसी राज्य चैनल पर पुतिन को लेकर जो भी फूटेज चलाए गये हैं, उसे पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया था। आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन में चल रहे युद्ध की देखरेख करने वाली अपनी सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए देखा गया था।

निकोलाई पत्रुशेव कौन हैं?
आपको बता दें कि, निकोलाई पत्रुशेव की उम्र 56 साल है और वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफी करीबी माने जाते हैं और वो एक लो-प्रोफाइल टेक्नोक्रेट है। जनरल सीवीआर ने कहा कि, स्पाईमास्टर पेत्रुशेव, पुतिन की पहली पसंद थे और वो रूसी राष्ट्रपति के साथ घंटों बिताते रहते हैं। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि, निकोलाई पत्रुशेव सबसे खराब विकल्प साबित होंगे। कई लोगों का मानना है कि, 'क्या होगा अगर, अचानक, पुतिन विशेष रूप से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने लगते हैं और अगर उनकी बीमारी गंभीर होने लगती है? हालांकि, निकोलाई पत्रुशेव और पुतिन के ऑपरेशन को लेकर जो भी खबर है, वो सब अभी तक सिर्फ दावे हैं और रूस ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

क्या थी ऑपरेशन की प्रक्रिया?
जनरल सीवीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मई से 19 मई के बीच ही किसी वक्त रूसी राष्ट्रपति का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन कामयाब रहा, लेकिन 20 मई की शाम को पुतिन की तबीयत फिर से बिगड़ गई थी, हालांकि 21 मई शनिवार की सुबह एक बार फिर से उसनकी तबीयत स्थिर हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि, 20 मई को उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ अस्पताल से ही एक बैठक की थी और उसी वजह से उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने फिलहाल कुछ दिनों तक उन्हें बैठकें आयोजित नहीं करने की सलाह दी हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि, बेलारूस के तानाशाह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, जो पुतिन के काफी गहरे दोस्त हैं, वो मॉस्को जाने वाले हैं। इतना ही नहीं, दावा ये भी किया गया है, कि लुकाशेंको ने पुतिन के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस किया था, ताकि दुनिया को बताया जा सके, कि पुतिन सही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेलारूसी राष्ट्रपति उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर सारी जानकारियां हैं।

अप्रैल में ही होने वाली थी सर्जरी
एसवीआर ने मई के शुरूआत में दावा किया कि पुतिन की सर्जरी अप्रैल महीने के ही दूसरे हफ्ते में होने वाली थी, लेकिन यूक्रेन युद्ध की वजह से रूसी राष्ट्रपति ने अप्रैल में सर्जरी नहीं करवाई। आउटलेट ने कहा, 'पुतिन को सर्जरी कराने की सिफारिश की गई थी, जिसकी तारीख पर चर्चा और विचार-विमर्श की जा रही है'। रिपोर्ट में कहा गया था कि, 'ऐसा लगता है कि कोई विशेष तात्कालिकता नहीं है, लेकिन इसमें देरी भी नहीं की जा सकती है।' रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि, 'रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ऑन्कोलॉजी है, जिसका पता लेटेस्ट जांच में पता चला है'। हालांकि, क्रेमलिन ने हमेशा से इन दावों को खारिज किया है, कि पुतिन को कोई बीमारी है। क्रेमलिन का कहना है कि, रूसी राष्ट्रपति पूरी तरह से स्वस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications