Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हैकिंग के आरोपो के बीच पुतिन का बड़ा बयान, सिर्फ रूस को था ट्रंप की जीत पर यकीन

ईयर एंड कांफ्रेंस में रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन का बड़ा बयान। हैकिंग के आरोपों के बीच कहा कोई नहीं मानता था कि ट्रंप अमेरिका के राष्‍ट्रपति बन सकते हैं। लेकिन रूस को इस बात पर पूरा यकीन था।

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने रूस और खुद पर लग रहे अमेरिकी चुनावों में हैकिंग के आरोपों के बीच ही एक बड़ा बयान दिया है। हैकिंग विवाद पर बोलते हुए पुतिन ने कहा है कि सिर्फ रूस को नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत पर यकीन था।

हैकिंग-के-बीच -पुतिन-ने-कहा -रूस-को-था-ट्रंप-की-जीत-पर-यकीन

डेमोक्रेट्स मानें अपनी हार

शुक्रवार को रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ईयर एंड कांफ्रेंस में दुनिया भर की मीडिया और जनता से मुखातिब थे। उनसे इस दौरान हैकिंग के आरोपों से जुड़ा सवाल पूछा गया।

पुतिन ने कहा कि अमेरिकी डेमोक्रेट्स को हार स्‍वीकार करनी चाहिए और नवंबर के राष्‍ट्रपति चुनावों में मिली हार से सबक लेना चाहिए। न कि बाहरी कारणों जैसे रूस को हार का दोष देना चाहिए।

दुनिया करती है आदर्शों का समर्थन

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने अपनी कांफ्रेंस में कहा कि पूरी दुनिया में लोग उनके आदर्शों का समर्थन करते हैं।

इस पर उन्‍हें काफी तालियां मिलीं। पुतिन ने कहा, 'आखिरी तक कोई इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहा था कि ट्रंप को चुनाव में जीत मिलेगी, सिवाय हमारे।'

उन्‍होंने कहा, 'डेमोक्रेट्स के हाथ से न सिर्फ चुनाव गया बल्कि हाउस और सीनेट भी चला गया। क्‍या इसके पीछे भी मैंने ही कुछ किया है?'

किसी को जवाब दे सकती है रूस की सेना

उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका उनका सैन्‍य विरोधी नहीं है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की मजबूत सेनाएं हैं लेकिन रूस की सेना किसी भी संभावित आक्रमण से ज्‍यादा मजबूत सेना है।

पुतिन ने इस दौरान ट्रंप के परमाणु हथियार पर भी बयान दिया। पुतिन ने कहा कि अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति ट्रंप का परमाणु क्षमताओं से जुड़ी टिप्‍पणी रूस को ध्‍यान में रखकर नहीं की गई थी।

अमेरिका भी हो सकता है हैकिंग में शामिल

इस कांफ्रेंस के दौरान पुतिन ने सितंबर में जी-20 समिट के दौरान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की ओर से की गई टिप्‍पणियों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पुतिन ने कहा कि बाइलिट्ररल डेप्‍लोमेसी निजी बातचीत पर चलती है।

बराक ओबामा ने बताया था कि उन्‍होंने पुतिन से कहा है वह हैंकिंग को बंद करें।

पुतिन ने हैंकिंग पर यहां तक कह डाला कि किसी को क्‍या मालूम अमेरिकी लोग ही हैकिंग में शामिल हों। हो सकता है कि वह किसी सोफा या फिर बेड पर इसे अंजाम दे रहे हों।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+