...तो क्या अब न्यूक्लियर अटैक की तैयारी में है Russia? पुतिन के इस कदम से दुनिया में हड़कंप
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के कई प्रक्षेपण ड्रिल का निरीक्षण किया।
Russian nuclear forces drills: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को सामरिक परमाणु बलों की ड्रिल का निरीक्षण किया। क्रेमलिन की ओर जारी की जानकारी के अनुसार, पुतिन ने जिन परमाण हथियारों का अभ्यास देखा उनमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के कई प्रक्षेपण शामिल थे।

'ड्रिल का उद्देश्य बड़े हमले की तैयारी'
क्रेमलिन के एक बयान में गया गया कि सभी मिसाइलों का परीक्षण किया गया। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने पुतिन को बताया कि अभ्यास का उद्देश्य बड़े पैमाने पर परमाणु हमलों का सामना करने के लिए तैयार रहना है। इस ड्रिल में अपडेटेड बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के अभ्यास किया गया।

पुतिन ने किया निरीक्षण
सरकारी टेलीविजन ने पुतिन को नियंत्रण कक्ष से अभ्यास की निगरानी करते हुए दिखाया गया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में यूक्रेन के हमले रोकने के लिए ये युद्धाभ्यास किया है। जिसमें रूस अपने सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करने की तत्परता की जांच की गई।

रूस ने वाशिंगटन को दी थी सूचना
रूस ने ये परमाणु हथियारों का अभ्यास ऐसे समय में किया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। वहीं वाशिंगटन की ओर रूस में परमाण हथियार परीक्षण को लेकर कहा गया कि मास्को ने उसे इसके बारे में पहले ही सूचित कर दिया था।

परमाणु हथियारों के ड्रिल से दुनिया में हलचल
रूस के यूक्रेन में तनाव बढ़ने की आशंका के बीच यह अभ्यास किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान देश के परमाणु बलों ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के कई अभ्यास लॉन्च किए। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अभ्यास में यार्स भूमि आधारित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Intercontinental Ballistic Missile) एक रूसी परमाणु पनडुब्बी द्वारा सिनेवा आईसीबीएम का प्रक्षेपण और टीयू-95 Strategic Bombers का क्रूज मिसाइलों से परीक्षण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications