Russia-Ukraine war: फिर से गरजे पुतिन, कहा- यूक्रेन ने खुद बर्बादी का रास्ता चुना, मकसद पूरा होने तक लड़ेंगे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के भी जवाब दिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की जनता से कहा कि यूक्रेन के साथ शांति तभी होगी "जब हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर लेंगे"।
पुतिन ने कहा कि संप्रभुता के बिना रूस का अस्तित्व असंभव है। इसका अस्तित्व ही नहीं रहेगा। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर अपना पहला पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से वह पहली बार इतने बड़े पैमाने पर मीडिया और जनता के सवालों का जवाब दे रहे थे।

युद्ध को लेकर बात करते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के टुकड़ों पर पल रहा है। पश्चिमी देश लगातार उसे मदद भेज रहे हैं, हथियार दे रहे हैं। लेकिन ये सप्लाई एक दिन रुक जाएगी।
पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों की वजह से रूस और यूक्रेन के बीच कभी अच्छे रिश्ते नहीं बन पाए। उन्होंने कहा, "हमारी सीमाओं की ओर बढ़ने की बेलगाम इच्छा, यूक्रेन को नाटो में ले जाना, इन सबके कारण यह त्रासदी हुई। साथ ही डोनबास में आठ वर्षों तक हुई खूनी घटनाएं - यह सब उस त्रासदी का कारण बना जिसे हम अब अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने हमें इन कार्यों के लिए मजबूर किया..."
पुतिन ने कहा कि रूस शांति के लिए तैयार है, लेकिन पश्चिमी देश ऐसा बर्ताव करते हैं, जैसे उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। यूरोपीय देश अपनी संप्रभुता खो चुके हैं। वो अमेरिका से आदेश लेते हैं। इसके बावजूद हम अब भी अमेरिका से बात करने के लिए तैयार है।
पुतिन ने कहा कि हमारा मानना है कि अमेरिका दुनिया के लिए जरूरी है। यूक्रेन पर आक्रमण के लगभग दो साल बाद पश्चिम के साथ संपर्क सामान्य होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा, रूस अमेरिका के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार है।
पुतिन ने कहा कि दुनिया देख रही है कि रूस अपने हितों के लिए लड़ने से नहीं डरता है। पुतिन ने कहा कि रूस के पास वर्तमान में यूक्रेन में लड़ने वाले कुल 6,17,000 सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को सेना से मुक्त करना उनके एजेंडे में है।
पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि वह शांति पर बात नहीं करना चाहता है इसलिए उन्हें मिलिट्री एक्शन लेने पर मजबूर होना पड़ा। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी नेता लापरवाही के साथ अपने ही सैनिकों को बर्बाद कर रहे हैं। यूक्रेन खुद ही अपनी बर्बादी का रास्ता बना रहा है। हम अब तक यूक्रेन में हजारों टैंकों को तबाह कर चुके हैं।
पुतिन ने कहा कि रूसी सेनाओं ने 2023 में यूक्रेनी क्षेत्र का लगभग 0.08 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया है। हालांकि अमेरिकी अनुमान के मुताबिक, इस प्रक्रिया में उन्होंने हजारों सैनिकों को खो दिया है।
पुतिन ने इजराइल-हमास जंग पर किए गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और गाजा में कोई समानता नहीं है। पुतिन ने कहा- हमारे विशेष सैन्य अभियान को देखें और गाजा में जो हो रहा है, उसे देखें और अंतर महसूस करें। यूक्रेन में ऐसा कुछ नहीं है। पुतिन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में समस्या को सुलझाने के लिए टू-स्टेट सल्यूशन ही इकलौता रास्ता है।












Click it and Unblock the Notifications