रूस के पीएम दिमित्री मेदवेदेव ने पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति पुतिन को सौंपा त्याग-पत्र
नई दिल्ली। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिमित्री ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना त्याग पत्र सौंपा है। मेदवेदेव के साथ उनके पूरे कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिमित्री मेदवेदेव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे को स्वीकार करते हुए पुतिन ने मेदवेदेव और मंत्रियों को नई सरकार के गठन तक एक कार्यवाहक सरकार के रूप में कार्य करते रहने को कहा है।

दिमित्री मेदवेदेव 2012 में रूस के प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे 2008-12 के बीच देश के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। इस्तीफे की घोषणा करने से पहले मेदवेदेव ने पुतिन के साथ मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वो और उनकी कैबिनेट इस्तीफा दे रही है। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मेदवेदेव का उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद किया है लेकिन साथ में यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री की कैबिनेट के सामने जो लक्ष्य निर्धारित किए गए थे उनको वह पूरा नहीं कर सकी।
रूसी की मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन अपने पुराने सहयोगी मेदवेदेव को प्रेसिडेंसियल सिक्योरिटी काउंसिल का डिप्टी नियुक्त करना चाहते हैं। राष्ट्रपति पद से पुतिन का कार्यकाल साल 2024 में समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि इस सबके पीछे उनका खुद को मजबूत करने का प्रयास है।












Click it and Unblock the Notifications