17 लाख रुपए में बेटी की वर्जिनिटी का सौदा करने वाली मां गिरफ्तार, खुद करती थी जिस्‍मफरोशी का धंधा

Recommended Video

    Russia में Mother ने किया 13 year old Daughter का सौदा, Police ने किया arrest । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। मां और बेटी के रिश्‍ते से ज्‍यादा पवित्र और सच्‍चा रिश्‍ता दुनिया में शायद ही कोई रिश्‍ता है। जरा सोचिए जब ये रिश्‍ता शर्मसार हो जाए तो क्‍या होगा। ऐसा ही हुआ है रूस के चेल्याबिंस्क शहर में। यहां एक मां ने अपनी बेटी की वर्जिनिटी (कौमार्य) का सौदा 17 लाख रुपए (19,100 पौंड) में कर दिया। हालांकि मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। सौदा वहां के एक व्‍यापारी से किया गया था। पुलिस ने व्‍यापारी को भी गिरफ्तार किया गया। मां ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

    मास्‍को लेकर बेटी को गई बेचने

    मास्‍को लेकर बेटी को गई बेचने

    जानकारी के मुताबिक महिला अपनी एक सहेली के साथ रूस के चेल्याबिंस्क से अपनी बेटी को लेकर मास्को भी पहुंच गई थी। 17 लाख रुपये में बेटी को एक बड़े व्यापारी को सौंपने से पहले मां और उसकी सहेली को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    कैसा खुला पूरा मामला

    कैसा खुला पूरा मामला

    रूस की स्थानीय पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का नाम इरीना ग्लैडकिख है। महिला की उम्र 35 साल है और वह एक एस्टेट एजेंट के रूप में काम करती है। इरीना ने अपनी बेटी का सौदा एक बड़े व्यापारी के साथ 17 लाख रुपये में तय किया था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इरीना ने अपनी बेटी का सौदा किये जाने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिये इस पूरे वाक्ये का खुलासा किया। उन्हें किसी मुखबिर के द्वारा इसकी सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्वक चलाया।

    ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट में ले चुकी है हिस्‍सा, जिस्‍म बेचने का करती है काम

    ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट में ले चुकी है हिस्‍सा, जिस्‍म बेचने का करती है काम

    पुलिस के मुताबिक, इरिना का एक बेटा भी है। इरिना और उसकी दोस्त अपने शरीर को बेच कर पैसा कमाते हैं। हालांकि, इस महिला ने सोशल मीडिया पर खुद को एस्टेट एजेंट बताया है। यह महिला ब्यूटी कॉन्टेंस्ट में भी हिस्सा ले चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+