Watch: यूक्रेन में पत्रकार के सिर के ऊपर से गुजरी रूसी मिसाइल, कैमरा ऑन कर रिकॉर्ड करता रहा Video

कीव, 24 फरवरी। रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर हमला कर ही दिया। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद यूक्रेन में कई जगह सैन्य कार्रवाई की गई और मिसाइल हमले की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच दुनिया के कई पत्रकार युद्ध क्षेत्र से लगातार लाइव रिपोर्टिंग कर रहे हैं, हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने दावा किया कि उसके सिर के ऊपर से एक रूसी मिसाइल यूक्रेन के किसी इलाके में गिरा। बताया जा रहा है कि रूस की सैन्य कार्रवाई में अब तक कई यूक्रेन निवासी अपनी जान गंवा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार का वीडियो वायरल

यूक्रेन में रिपोर्टिंग कर रहे एक ऑस्ट्रेलियाई फोटो जर्नलिस्ट ने वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उसके सिर के ऊपर से कई मिसाइल उड़ रहे हैं। वीडियो में पत्रकार को कहते सुना जा सकता है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। तभी एक मिसाइल आसमान से गुजरती है, जिसे देख पत्रकार चिल्ला है 'ये मिसाइल है, मिसाइल।' वीडियो में नजर आ रहे फोटो जर्नलिस्ट का नाम ब्राइस विल्सन है।

कीव के आसमान में उड़ते रूसी मिसाइल

कीव के आसमान में उड़ते रूसी मिसाइल

गुरुवार को ब्राइस यूक्रेन के क्रामटोरस्क से रिपोर्टिंग कर रहे थे, उसी समय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक सैन्य अभियान की घोषणा की। इसके बाद कई मिसाइलें यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर से उड़ती हुई दिखाई दीं। वहीं, दुनियाभर की एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा और रक्षा के लिए यूक्रेन और उसके ऊपर की उड़ानें रद्द कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन का आसमान उड़ते हुए हथियारों से भरा हुआ है।

यूक्रेन में फंसा पत्रकार

यूक्रेन में फंसा पत्रकार

उधर, रूस ने भी अपनी कई हवाई क्षेत्रों से विमानों के उड़ान पर रोक लगा दिया है। फोटो पत्रकार ब्राइस विल्सन ने जैसे ही यूक्रेन में हालात गंभीर देखें उन्होंने कैमरा ऑन कर रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। हालांकि वह भी मुश्किल में फंस गए हैं, क्योंकि उनके ऊपर से कई मिसाइलें गुजरी हैं। वह वीडियो में कहते हैं, 'ओके.. अब हम लोग यहां अंदर फंसे हैं, मुझे यकीन नहीं हो रहा।'

लोगों ने की ब्राइस के लिए मांगी दुआएं

लोगों ने की ब्राइस के लिए मांगी दुआएं

वीडियो में मिसाइल को आवाज को भी सुना जा सकता है, तो ब्राइस विल्सन से कुछ दूरी पर ही आसमान से गुजरती है। यूक्रेन में जारी युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता की प्रतिक्रिया का फुटेज ऑनलाइन वायरल हो गया है। वहीं दुनियाभर से लोग मेलबर्न के पत्रकार और उसके चालक दल की सुरक्षा की कामना कर रहे हैं। एक महिला ने ट्वीट कर कहा, 'ये उनके लिए एक भयानक अनुभव होगा। प्रार्थना है कि वह और उसका दल सुरक्षित रहें।'

यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच यूक्रेन ने भारत से की गुजारिश, कहा- पीएम मोदी! प्लीज, रूस से बात कर बंद करवाएं जंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+