यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर रूसी मिसाइल से जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, ग्रीस के प्रधानमंत्री भी थे साथ

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की पर रूसी मिसाइल से जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला तब हुआ जब वो ग्रीक पीएम क्यारीकोस मिस्तोटाकिस के साथ ओडेसा में ब्लैक सी के पास एक पोर्ट पर थे।

इस हमले में जेलेंस्की बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि वो इस मिसाइल के इतने करीब थे कि उन्होंने इसे देखा और इसकी आवाज को सुना। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

Russian missile lands near cars carrying Zelensky

जेलेंस्की ने कहा कि हमने आज ये हमला देखा। आप देख सकते हैं कि हम किसके साथ जूझ रहे हैं, उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि वे कहां हमला करते हैं। ज़ेलेंस्की ने बुधवार को ओडेसा में कहा, "मुझे पता है कि आज इस घटना में काफी नुकसान पहुंचा है। मुझे अभी तक सभी डिटेल नहीं मिले हैं, लेकिन मुझे पता है कि कई लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं।"

जेलेंस्की ने कहा कि, "हमें सबसे पहले अपना बचाव करने की ज़रूरत है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है।"

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। रूस पहले भी कई बार ओडेसा को निशाना बना चुका है। इससे पहले रविवार को रूस ने ड्रोन से ओडेसा में तबाही मचाई थी। इसमें एक मासूम और दो साल के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची समेत 8 लोगों के घायल हो गए।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि ईरान द्वारा आपूर्ति किए गए शहीद ड्रोन का इस्तेमाल करके यह हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस हमले का कोई सैन्य अर्थ नहीं है और इसका उद्देश्य केवल लोगों को मारना था। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति में देरी का सामना नहीं करना पड़ रहा होता तो इस हमले से बचा जा सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+