Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैसे अपनी इमेज मेकओवर के लिए पुतिन ले रहे मीडिया का सहारा

मॉस्‍को। रूस में राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन को मीडिया पर सख्‍ती करने वाला एक नेता माना जाता है। इसी वजह से पुतिन की निजी जिंदगी के बारे में सिर्फ अभी तक कयास ही लगाए गए लेकिन अब रूस में यह मिथ टूटने लगा है।

रशियन मीडिया को अब यह आजादी मिल चुकी है कि वह अपने राष्‍ट्रपति की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलुओं को सामने लाए।

पुतिन के नाम पर रूस में वोदका और कॉमिक्स

इसकी शुरुआत भी पिछले दिनों हो गई जब मीडिया ने राष्‍ट्रपति पुतिन की पूर्व पत्‍नी ल्‍यूडमिला से जुड़ी कुछ जानकारियों को पब्लिश किया।

मिलिए राष्ट्रपति पुतिन की बेटियों से

अक्‍सर मीडिया में पुतिन की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्‍से, चाहे वे उनके अफेयर्स से जुडे हों या फिर उनके तलाक के सामने आए हैं। लेकिन हमेशा इन खबरों को मीडिया की मनगढंत कहानियां बताकर खारिज कर दिया गया था।

एक नजर डालिए कि आखिर क्‍यों रूस की मीडिया अब पुतिन की निजी जिंदगी पर ताका-झांकी को आजाद है।

पुतिन को मिलेगी मीडिया की मदद

पुतिन को मिलेगी मीडिया की मदद

राष्‍ट्रपति पुतिन चाहते हैं कि उनकी एक सख्‍त नेता और 'माचोमैन' वाली इमेज अब बदली जाए। इस वजह से रूस में मीडिया को उनकी पर्सनल लाइफ में ताका-झांकी की इजाजत दी गई है।

फैमिली मैन नहीं पुतिन

फैमिली मैन नहीं पुतिन

रूस में यह धारणा काफी मजबूत है कि पुतिन एक फैमिली मैन नहीं है और अब पुतिन इस धारणा को बदलने की कोशिशों में लगे हुए हैं। न्‍यूजपेपर द न्‍यू टाइम्‍स ने लिखा कि अब सूत्रों ने बात करनी शुरू कर दी है।

सामने आई पत्‍नी और बेटियों की जानकारी

सामने आई पत्‍नी और बेटियों की जानकारी

पिछले दिनों म‍ीडिया में पुतिन की बेटियों और उनकी पूर्व पत्‍नी ल्‍यूडमिला से जुड़ी कुछ अनाधिकारिक जानकारियों को पब्लिश किया गया है। इन जानकारियों में पुतिन पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

सरकार के नियंत्रण वाले मीडिया को मंजूरी

सरकार के नियंत्रण वाले मीडिया को मंजूरी

वर्ष 2012 में जब पुतिन ने अपना 60वां जन्‍मदिन मनाया तो सरकार के नियंत्रण वाले एनटीवी ने उनकी जिंदगी की कुछ झलकियां पेश की थीं। जो तस्‍वीर और विजुअल्‍स आए उनमें पुतिन अपने प्राइवेट जिम में एक्‍सरसाइज करते हुए, देर रात तक काम करते हुए, अपने ऑफिस में अकेले बैठे और स्विमिंग पूल में नजर आ रहे थे।

सिर्फ लैब्राडोर के साथ नजर आए पुतिन

सिर्फ लैब्राडोर के साथ नजर आए पुतिन

अभी तक कोई भी पुतिन के परिवार के बारे में नहीं जानता था। अगर किसी को कुछ पता था तो वह था उनके पास मौजूद एक ब्‍लैक लैब्राडोर कुत्‍ता।

2014 में तलाक

2014 में तलाक

पुतिन के तलाक से जुड़ी खबरें अक्‍सर आईं लेकिन वर्ष 2014 में उनका पत्‍नी ल्‍यूडमिला के साथ डिवोर्स हुआ था और पुतिन ने भी एक मीडिया कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में इसकी पुष्टि की थी।

बेटियों के बारे में आई जानकारी

बेटियों के बारे में आई जानकारी

एक फरवरी को द न्‍यू टाइम्‍स ने एक रिपोर्ट में लिखा था कि उसे पुतिन की बड़ी बेटी का पता लग गया है। न्‍यूजपेपर के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी मारिया मॉस्‍को के सबसे पॉश इलाके में स्थित अपार्टमेंट में रहती हैं। न्‍यूजपेपर के मुताबिक वह अपना नाम बदलकर रह रही हैं।

छोटी बेटी के बारे में भी जानकारी

छोटी बेटी के बारे में भी जानकारी

पिछले वर्ष पुतिन की छोटी बेटी येकातेरीना को रूस की मीडिया में कैटरीना तिखोनोवा के रूप में जगह मिली। रायर्टस की रिपोर्ट में लिखा गया कि वह मॉस्को के सरकारी विश्वविद्यालय के एक प्रोजेक्ट इन्नोप्रैक्टीका की हेड हैं। यह प्रोजेक्ट यंग साइंटिस्‍ट्स की मदद करती है। कहा जाता है कि प्रोजेक्‍ट को पुतिन के करीबियों का समर्थन प्राप्त है।

दूसरी शादी कर चुकी हैं ल्‍यूडमिला

दूसरी शादी कर चुकी हैं ल्‍यूडमिला

पिछले माह एनटीवी पर टेलीकास्‍ट एक कार्यक्रम में कहा गया है कि पुतिन की पूर्व पत्‍नी ल्‍यूडमिला ने दूसरी शादी कर ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+